IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Rajpal Yadav को Supreme Court से आखिरी मौका, कोर्ट ने कहा- ‘आप पर भरोसा कैसे करें?’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 4:14 अपराह्न
in देश
0
Rajpal Yadav को Supreme Court से आखिरी मौका, कोर्ट ने कहा- ‘आप पर भरोसा कैसे करें?’

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। 15 सितंबर 2026 को हुई सुनवाई में अदालत ने उन्हें रकम जमा करने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनका पिछला आचरण भरोसे के लायक नहीं रहा है, इसके बावजूद अदालत उन्हें एक और अवसर दे रही है। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे, हालांकि जजों ने उनसे कोई सवाल नहीं किया। उनके वकील की ओर से दिए गए आश्वासन के आधार पर अदालत ने अंतिम मौका दिया और राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश भी दिया।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

राजपाल यादव के वकील ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि कुछ संपत्तियों की बिक्री के जरिए पैसे की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘कुछ संपत्ति की बिक्री से पैसे के प्रबंध किया जा रहा है. 2 हफ्ते में कम से कम 2 करोड़ का ड्राफ्ट कोर्ट में पेश करेंगे. बाकी पैसों के भुगतान का भी फाइनल शेड्यूल बताएंगे.’

वकील के इस आश्वासन के बाद अदालत ने राजपाल यादव को दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया। हालांकि, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनके पिछले आचरण को लेकर कड़ी टिप्पणी की। CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए, कोई उन पर कैसे भरोसा कर सकता है? वह बॉलीवुड में ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं और कोर्ट में भी वही कर रहे हैं.’

इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। अदालत ने राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई में मिली थी सरेंडर से राहत

इससे पहले 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। इस याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें कई चेक बाउंस मामलों में उनकी सजा को बरकरार रखा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने उस समय 5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को सरेंडर करने से छूट दी थी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) का जिक्र होने के बाद याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था और सशर्त नोटिस जारी किया था। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया था।

5 करोड़ रुपये जमा करने का दिया गया था आदेश

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने अपने पिछले आदेश में कहा था, ‘मौखिक रूप से जिक्र किए जाने पर, स्पेशल लीव पिटीशन को सुनवाई के लिए स्वीकार किया जाता है.’ इसके साथ ही अदालत ने सरेंडर से छूट को 5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त से जोड़ा था।

कोर्ट ने निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ताओं को सरेंडर करने से तब तक छूट दी जाएगी, जब तक वे तय समय के भीतर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करते हैं। आदेश में कहा गया था, ‘याचिकाकर्ताओं द्वारा 9 सितंबर इस अदालत की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त पर, उन्हें सरेंडर करने से छूट दी जाती है.’

अब 15 सितंबर की सुनवाई में अदालत ने दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। राजपाल यादव की ओर से दो सप्ताह के भीतर कम से कम 2 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट पेश करने और बाकी रकम के भुगतान का अंतिम शेड्यूल देने का आश्वासन दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Tags: BollywoodCheque BounceCourt CaseRajpal YadavSupreme Court
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया ‘School Theek Karo’ अभियान, युवाओं से खास अपील

यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया 'School Theek Karo' अभियान, युवाओं से खास अपील

ADVERTISEMENT

Related News

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

18 अक्टूबर 2026 5:35 अपराह्न
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

15 अक्टूबर 2026 4:22 अपराह्न
CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

28 सितम्बर 2026 6:39 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.