IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Asaduddin Owaisi का Gen Z से सवाल- ‘बीवी की गुलामी करोगे?’ फिर बोले- ‘वही अच्छा मर्द है’, UCC पर भी साधा निशाना

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
16 सितम्बर 2026 7:21 अपराह्न
in देश, विविध
0
Asaduddin Owaisi का Gen Z से सवाल- ‘बीवी की गुलामी करोगे?’ फिर बोले- ‘वही अच्छा मर्द है’, UCC पर भी साधा निशाना

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद Asaduddin Owaisi ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को भोपाल में समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Gen Z युवाओं से कई सवाल किए और पत्नी, परिवार, धार्मिक परंपराओं तथा जिम्मेदारियों को लेकर अपनी बात रखी। उनके एक बयान ने खासा ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘जो बीवी की गुलामी करता है, वही अच्छे मर्द होता है.’

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

Asaduddin Owaisi ने Gen Z युवाओं से पूछे कई सवाल

रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने Gen Z युवाओं से बदलाव को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या वे बदलाव लेकर आएंगे? इस पर मौजूद युवाओं ने जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए इंसाअल्लाह कहा।

इसके बाद ओवैसी ने युवाओं से पूछा, ‘तुम तुम्हारी अपनी तबियत पर कुरान ए सुन्नत को गालिब करोगे? तुम अपनी मस्जिदों का आबाद रखोगे? तुम अपने मां-बाप की खिदमत करोगे? तुम अपनी बहनों को उनका हिस्सा दोगे?’ इन सवालों पर भी भीड़ की ओर से इंसाअल्लाह कहकर जवाब दिया गया।

इसके बाद उन्होंने युवाओं से उनकी पत्नियों को लेकर सवाल किया कि क्या वे अपनी बीवी की गुलामी करेंगे। भीड़ की ओर से इस पर भी हामी भरी गई। ओवैसी ने कहा कि इसमें परवाह करने या डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वो ही अच्छा मर्द है, जो बीवी की गुलामी करता है.’

ओवैसी ने इसी दौरान अपना उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं खड़ा हूं तुम्हारे सामने. मेरी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई है, मेरे घर में हुई है.’ उनके इस बयान का संदर्भ उनके पारिवारिक जीवन से था।

UCC को लेकर ओवैसी ने BJP पर लगाए आरोप

भोपाल की रैली में ओवैसी ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधा। IANS के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम में BJP की तरफ से लागू या आगे बढ़ाए गए UCC का उद्देश्य मुसलमानों को निशाना बनाना है।

ओवैसी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से लागू किया गया समान नागरिक संहिता (UCC) सिर्फ इसलिए बनाया गया, ताकि भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जाए. यह UCC कानून समानता के लिए नहीं बनाया गया. इसे इसलिए बनाया गया है, ताकि हिंदू मैरिज एक्ट और हिंदू डिवोर्स एक्ट जैसे कानून गैर-हिंदू समुदायों पर भी लागू किए जा सके.’

रैली से पहले और उसके दौरान भी ओवैसी ने UCC को लेकर धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा उठाया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का हवाला देते हुए UCC पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

वहीं, UCC की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्टों में बताया गया है कि उत्तराखंड में UCC लागू है, जबकि गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में इससे संबंधित विधायी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

Tags: AIMIMAsaduddin OwaisiBhopalGen ZUCC
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
UPI Charges पर Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘UPI Tax’ वापस लें, अमेरिका का भी किया जिक्र

UPI Charges पर Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘UPI Tax’ वापस लें, अमेरिका का भी किया जिक्र

ADVERTISEMENT

Related News

भारत पहुंचते ही एक्शन में शी जिनपिंग, BRICS Summit में आज होगा बड़ा मंथन, जानें पूरा Schedule

भारत पहुंचते ही एक्शन में शी जिनपिंग, BRICS Summit में आज होगा बड़ा मंथन, जानें पूरा Schedule

12 सितम्बर 2026 12:25 अपराह्न
राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

25 नवम्बर 2025 4:48 अपराह्न
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: ‘अंगूर खट्टे हैं’… CJP Protest पर कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘जनता ही मारकर भगाने वाली है’

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: ‘अंगूर खट्टे हैं’… CJP Protest पर कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘जनता ही मारकर भगाने वाली है’

10 अक्टूबर 2026 2:35 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.