IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Sheikh Hasina का बड़ा ऐलान: 2026 में बांग्लादेश लौटने को लेकर कही ये बात, फांसी की सजा पर भी दिया जवाब

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
22 सितम्बर 2026 6:05 अपराह्न
in देश, विविध
0
Sheikh Hasina का बड़ा ऐलान: 2026 में बांग्लादेश लौटने को लेकर कही ये बात, फांसी की सजा पर भी दिया जवाब

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश वापस लौटने को लेकर बड़ा बयान दिया है। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह 2026 में बांग्लादेश लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या भारत और बांग्लादेश की सरकारों के बीच उनकी वापसी को लेकर पर्दे के पीछे किसी तरह की बातचीत हुई है और क्या वह अपने देश लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके जवाब में शेख हसीना ने अपनी वापसी की इच्छा स्पष्ट की। NDTV के अनुसार, उन्होंने इससे पहले भी 2026 में बांग्लादेश लौटने की बात कही थी।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

Sheikh Hasina बोलीं- अपने देश लौटना मेरा अधिकार है

शेख हसीना ने कहा, ‘मुझे यहां अपने अपनी बात रखने का मौका दिया, उसके लिए शुक्रिया. मैं 2026 में अपने वतन लौटने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं बांग्लादेश की गौरवपूर्ण नागरिक हूं और सबसे ज्यादा सेवा देने वाली प्रधानमंत्री रही हूं. मैंने अपना योगदान देश को समर्पित किया है. अपने लोगों की भलाई के लिए उनकी समस्याओं को सुलझाया है. आर्थिक स्थिति को बेहतर किया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यकीन करती हूं, कि मुझे मेरे देश लौटना एक अधिकार है. बांग्लादेश में कोई ऐसा कानून नहीं है, जो मुझे रोके. हालांकि, कुछ लोगों ने मेरी साख को नुकसान पहुंचाया है, यह कहकर मैं देश छोड़कर भाग गई हूं. मैं खुले तौर पर ऐलान करना चाहती हूं, कि मैं अपने वतन लौटना चाहती हूं, अपने लोगों के पास लौटना चाहती हूं.’

शेख हसीना ने अपनी वापसी को लेकर लगाए जा रहे अलग-अलग कयासों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे बांग्लादेश लौटने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, ऐसे में कहना चाहूंगी कि मेरी प्राथमिकता साफ है, कि यह शांतिपूर्ण, कानूनी आधार और पूरी तरह से बांग्लादेश की संप्रभुता और कानूनी राज के तहत हो. सवाल यह है कि मेरे लौटने को किस तरह से किया जाएगा, जो हमारे देश और वहां के लोगों के हित में हो.’

NDTV के पहले के इंटरव्यू में भी शेख हसीना ने कहा था कि उनकी वापसी लोकतंत्र, कानून के शासन और बांग्लादेश के लोगों के राजनीतिक अधिकारों से जुड़ी है। उन्होंने इस वापसी को लेकर किसी गुप्त समझौते के बजाय खुले और कानूनी रास्ते की बात कही थी।

फांसी की सजा पर शेख हसीना ने क्या कहा?

बांग्लादेश की ट्रिब्यूनल कोर्ट से मिली फांसी की सजा के सवाल पर शेख हसीना ने अपने जीवन और परिवार से जुड़े पुराने घटनाक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आपको पता होगा, कि मेरी पूरी जिंदगी कानूनी सिद्धांतों को मानने, उन्हें लागू करने और न्याय सुनिश्चित करने को लेकर रही है. इस प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण मेरे पिता और परिवार के सदस्यों का अनुसरण है. मेरे पिता और मेरे परिवार के लोगों की बेरहमी से हत्या की गई.’

उन्होंने कहा, ’15 अगस्त 1975 को मेरी मां, तीन भाईयों, दो भाभियों, मेरे चाचा और अन्य परिवार जनों कुल मिलाकर 18 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई. मेरी बहन और मैं उस वक्त देश में नहीं थे, हम उस वक्त जर्मनी में थे. 6 सालों तक मैं अपने देश नहीं लौट सकी. 1981 में अपने देश लौटी. जब मेरी पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग ने मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना. 1996 में जब सत्ता में लौटी तो मैं उन कानूनी ट्रायल को फिर से शुरू किया, जिन्हें रोक दिया गया था. उनके द्वारा जिन्होंने अपने देश के राष्ट्रपिता को मार दिया था, एक सैन्य तानाशाह जिया उर रहमान के द्वारा.’

ट्रिब्यूनल के फैसले को लेकर भी उठाए सवाल

शेख हसीना ने आगे कहा, ‘ट्रायल को बांग्लादेश के कड़े कानून के तहत शुरू किया गया. 34 साल लगे उस अपराध की सजा को सुनिश्चित करने में. इस अनुभव ने बांग्लादेश की न्यायप्रणाली को लेकर भरपूर आत्मविश्वास दिया. जिस ट्रिब्यूनल ने मुझे सजा सुनाई है, वो पूरी तरह से राजनीतिक तौर पर प्रभावित है. मेरे बांग्लादेश छोड़ने के बाद जो सरकार बनी वो पूरी तरह से असंवैधानिक थी. जो पूरा ट्रायल चलाया गया, वो शर्मनाक है. मेरा पूरा समर्पण लोकतंत्र, न्याय और समाज के हित में है. मैं अपने अधिकारों के लिए कानूनी संरक्षण की मांग करती हूं.’

शेख हसीना की ओर से लगाए गए ये आरोप उनके अपने बयान हैं। वहीं, NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक वह बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रही हैं और उन्होंने इस फैसले को राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

Tags: Bangladesh NewsBangladesh PoliticsSheikh HasinaVande Mataram
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Jamui Case के बाद CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती

Jamui Case के बाद CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती

ADVERTISEMENT

Related News

Asaduddin Owaisi: ओवैसी का BJP पर हमला, बोले- विरोध करने वालों की गिरफ्तारी क्यों? एलन मस्क पर भी साधा निशाना

Asaduddin Owaisi: ओवैसी का BJP पर हमला, बोले- विरोध करने वालों की गिरफ्तारी क्यों? एलन मस्क पर भी साधा निशाना

14 अक्टूबर 2026 6:07 अपराह्न
खरगे का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, बोले- ‘BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, बैलेट पेपर को लेकर भी साफ किया रुख

खरगे का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, बोले- ‘BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, बैलेट पेपर को लेकर भी साफ किया रुख

1 अक्टूबर 2026 2:43 अपराह्न
UP Election 2027 में AAP-Samajwadi Party Alliance? संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

UP Election 2027 में AAP-Samajwadi Party Alliance? संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

23 अगस्त 2026 6:13 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.