IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 1:12 अपराह्न
in राज्य
0
Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav 24 सितंबर को PDA रथ यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर निशाना साधते हुए दावा किया कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

बीजेपी नेता और प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए दोनों दलों की स्थिति की तुलना ‘विक्रम-बेताल’ से की। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस के घर में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है। उनके मुताबिक, सपा की इस कथित सेंधमारी का फायदा बीजेपी और NDA गठबंधन को मिलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा और कांग्रेस दोनों तेजी से समाप्तवाद की ओर बढ़ रही हैं।

PDA रथ यात्रा पर BJP का हमला

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, जब समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा रायबरेली पहुंची, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सैफई से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। अखिलेश यादव और राहुल गांधी, दोनों को ही अपने गठबंधन की मौजूदा स्थिति के बारे में बताना चाहिए। आप चाहे कितने भी गठबंधन बना लें, आप बीजेपी और योगी आदित्यनाथ का मुकाबला नहीं कर सकते क्योंकि बीजेपी और योगी आदित्यनाथ ने पहले ही उत्तर प्रदेश की जनता और मतदाताओं के साथ गठबंधन कर लिया है.

बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रथ कहीं से भी निकले, लेकिन ऐसा लगता है कि राहुल गांधी भी बेचैन हो गए हैं, क्योंकि अखिलेश यादव कांग्रेस के बचे-खुचे वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि बीजेपी का फोकस पूर्वांचल की सभी सीटें जीतने और जहां पार्टी कमजोर है, वहां ज्यादा मेहनत करने पर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का रथ कहीं भी जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, यहां तक कि रथ पाकिस्तान तक चला जाए तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

JDU ने भी साधा अखिलेश यादव पर निशाना

बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से भी सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला गया। जेडीयू प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह ने अखिलेश यादव की रथ यात्रा में जुट रही भीड़ को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस भीड़ की बात कर रहे हैं, वह भीड़ नहीं बल्कि गुंडों और माफियाओं की फौज है।

कुंवर अजय सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने PDA को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाकर रख दिया है, जिसमें न पिछड़ा है, न दलित और न ही अल्पसंख्यक. कुंवर अजय सिंह ने दावा किया कि PDA के नाम पर प्रदेश की जनता को नहीं ठगा जा सकता। उन्होंने कहा कि जेडीयू ने एमवाई समीकरण भी छीन लिया है और मुस्लिम समाज भी जेडीयू के साथ आ गया है।

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे दावा किया कि महिला और युवाओं के साथ मिलकर जेडीयू यूपी में महत्वपूर्ण सीटें जीतेगी और एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते रहें।

Tags: Akhilesh YadavBJPCongressSamajwadi Party
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

ADVERTISEMENT

Related News

Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात

Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात

20 अगस्त 2026 12:33 अपराह्न
Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

13 अगस्त 2026 7:48 अपराह्न
Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

28 सितम्बर 2026 6:13 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.