IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 1:37 अपराह्न
in राज्य
0
Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर हत्याकांड के बाद माता-पिता का साया खो चुकीं दोनों मासूम बच्चियों के लिए आजमगढ़ पुलिस परिवार ने बड़ी पहल की है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और भविष्य के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपना एक माह का वेतन देते हुए बच्चियों को गोद लिया है, जबकि जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने एक-एक दिन का वेतन बच्चियों को देने का फैसला किया है।

You might also like

Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?

तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया था अरविंद

शम्भूपुर हत्याकांड के दौरान पत्नी और पूजा कराने आए ब्राह्मण पर हमला करने के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ कमरे में बंद हो गया था। पुलिस और परिजन करीब सात घंटे तक उसे समझाने का प्रयास करते रहे और बच्चों को सुरक्षित बाहर भेजने की अपील करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान अरविंद बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बच्चियों को बचाया

देर रात कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बच्चों की जान पर तत्काल खतरा देखते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, एसओजी प्रभारी संजय सिंह और आरक्षी प्रदीप ने जान जोखिम में डालकर दरवाजा तोड़ा और कमरे में प्रवेश किया।

पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर नौ वर्षीय शौर्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस टीम ने 11 वर्षीय परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शौर्य की मौत को लेकर बहन ने लगाए आरोप

घटना के दूसरे दिन अरविंद की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे शौर्य की मौत पुलिस की गोली से हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि शौर्य को पुलिस की गोली नहीं लगी थी।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में गोली के प्रवेश वाले स्थान पर ब्लैकनिंग, टैटूइंग और स्कॉर्चिंग के निशान मिले हैं, जो बेहद नजदीक से गोली चलने की ओर संकेत करते हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिस टीम और बच्चों के बीच करीब 8 से 10 फीट की दूरी थी और आरोपी को निष्क्रिय किए जाने से पहले पुलिस का बच्चों के इतने करीब पहुंचना संभव नहीं था।

पुलिस की ओर से कहा गया कि अरविंद द्वारा बेटे को गोली मारने और पुलिस पर फायरिंग करने के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हुआ और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

एडीजी और डीआईजी भी मौके पर रहे मौजूद

पूरे अभियान के दौरान एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान परी की कोहनी के पास मामूली खरोंच आई।

अब दोनों बच्चियों के भविष्य में सहयोग करेगा पुलिस परिवार

शम्भूपुर हत्याकांड के बाद दोनों बच्चियां माता-पिता के साये से महरूम हो गई हैं। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस परिवार ने उनके भविष्य और पालन-पोषण में सहयोग करने का निर्णय लिया है।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपना एक माह का वेतन देने के साथ दोनों बच्चियों को गोद लिया है। वहीं, जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने भी एक-एक दिन का वेतन दोनों बच्चियों को देने का फैसला किया है। पुलिस परिवार की यह पहल बच्चियों की शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में की गई है।

Tags: Azamgarh NewsPoliceShammbhupur MurderUP PoliceUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 1:12 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav 24 सितंबर को...

Read moreDetails

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 1:04 अपराह्न
0
CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े नेताओं सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला की ओर...

Read moreDetails

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:37 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान हो चुका है। विधानसभा में मौजूदा विधायकों की संख्या को देखते हुए शुरुआती चुनावी गणित में...

Read moreDetails

Mayawati का बड़ा दांव! भतीजे Ishan Anand को मिली BSP में अहम जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:51 अपराह्न
0
Mayawati का बड़ा दांव! भतीजे Ishan Anand को मिली BSP में अहम जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार, 23 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने...

Read moreDetails

Lucknow Ganpati Visarjan में बड़ा हादसा, भक्ति डांस के दौरान नदी में डूबे 3 दोस्त; SDRF ने संभाला मोर्चा

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:36 अपराह्न
0
Lucknow Ganpati Visarjan में बड़ा हादसा, भक्ति डांस के दौरान नदी में डूबे 3 दोस्त; SDRF ने संभाला मोर्चा

Lucknow Ganpati Visarjan: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में गणपति विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सिसेंडी गांव के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा...

Read moreDetails
ADVERTISEMENT

Related News

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

25 सितम्बर 2026 1:04 अपराह्न
Dinesh Sharma को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान के उपराज्यपाल; पत्नी ने बताया- सामने हैं ये चुनौतियां

Dinesh Sharma को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान के उपराज्यपाल; पत्नी ने बताया- सामने हैं ये चुनौतियां

6 सितम्बर 2026 2:38 अपराह्न
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा! PRD जवानों का भत्ता बढ़कर ₹600, हर साल ₹5 लाख तक Cashless इलाज

PRD Jawan Allowance: रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा! PRD जवानों का भत्ता बढ़कर ₹600, हर साल ₹5 लाख तक Cashless इलाज

18 अगस्त 2026 4:35 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन
  • Akhilesh Yadav की PDA Yatra पर BJP का तंज, सपा-कांग्रेस को बताया ‘विक्रम-बेताल’; राहुल गांधी पर भी निशाना
  • CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.