IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
in देश
0
Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन

74
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sukhbir Badal Attack: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक गुरुद्वारे में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सेहत की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

You might also like

Rahul Gandhi on RSS: ‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का ‘आरामगाह’ नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में कृपाण से हमला किया गया था। हमले में वह घायल हो गए। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन के मुताबिक, एक निहंग ने गुरुद्वारे के भीतर सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हमले में घायल हुए सुखबीर बादल, हाथ में लगे तीन टांके

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उनके हाथ में तीन टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सुखबीर बादल से फोन पर बात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “इस हमले के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द और बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

BJP और अकाली दल के बीच बढ़ रही नजदीकी

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की घटना ऐसे समय हुई है, जब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच राजनीतिक नजदीकियां बढ़ने की चर्चा चल रही है। सात अगस्त को सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद सुखबीर सिंह बादल ने महिला आरक्षण बिल को समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

बीजेपी और अकाली दल के बीच लंबे समय तक गठबंधन रहा था। हालांकि, किसान आंदोलन के दौरान सितंबर 2020 में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। अब दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती नजदीकियों को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के पीछे की वजह और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Tags: BJPMaharashtraNarendra ModiSADSukhbir Badal
Share30Tweet19
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Rahul Gandhi on RSS: ‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Rahul Gandhi on RSS: 'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा', राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

Rahul Gandhi on RSS: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर राजनीतिक बहस...

Read moreDetails

Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

बीजेपी सांसद Ravi Shankar Prasad ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया...

Read moreDetails

Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का ‘आरामगाह’ नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का 'आरामगाह' नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

देशभर के उपभोक्ता आयोगों में वर्षों से लंबित मामलों को लेकर Supreme Court ने कड़ी नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उपभोक्ता आयोग रिटायर्ड जजों के...

Read moreDetails

Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

संसद का मानसून सत्र गुरुवार (13 अगस्त) को लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। पूरे सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के...

Read moreDetails

CM Vijay ने बदला Tamil Nadu का सियासी गेम! 2 दिन में 2 बड़े प्रस्ताव, Delimitation और FCRA पर DMK भी साथ

by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
0
CM विजय ने बदला Tamil Nadu का सियासी गेम! 2 दिन में 2 बड़े प्रस्ताव, Delimitation और FCRA पर DMK भी साथ

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र सरकार की दो प्रमुख योजनाओं के खिलाफ विधानसभा में लगातार दो दिनों में दो प्रस्ताव पारित...

Read moreDetails
Next Post
Bihar Liquor News: बिहार में शराब मिली तो दारू कंपनी पर भी होगा केस, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन

Bihar Liquor News: बिहार में शराब मिली तो दारू कंपनी पर भी होगा केस, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

अगस्त 13, 2026
मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

नवम्बर 25, 2025
FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

अगस्त 12, 2026

Browse by Category

  • देश
  • राज्य
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • देश
  • राज्य
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

RECENT NEWS

  • IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर
  • Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘अपमान सहने के मूड में नहीं’
  • Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.