IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

8th Independence Day पर Rajnath Singh का सैनिकों को सलाम, बोले- ‘आपका साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 7:26 अपराह्न
in देश
0
Independence Day पर Rajnath Singh का सैनिकों को सलाम, बोले- ‘आपका साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत’

Independence Day पर Rajnath Singh का सैनिकों को सलाम

8th Independence Day: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के नाम विशेष संदेश जारी किया। शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को दिए गए अपने संदेश में उन्होंने वर्तमान और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों के त्याग और धैर्य के लिए आभार जताया।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

राजनाथ सिंह ने कहा कि वह अपनी ओर से और पूरे देश की तरफ से सभी सैनिकों और मिलिट्री अधिकारियों को दिल से शुभकामनाएं देते हैं, चाहे वे वर्तमान में सेवा में हों या सेवानिवृत्त हो चुके हों। उन्होंने सैनिकों के परिवारों का भी धन्यवाद किया, जिनके त्याग और धैर्य के कारण जवान पूरी निष्ठा के साथ मातृभूमि की सेवा कर पाते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

रक्षा मंत्री ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा, ‘79 साल पहले, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अथक संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर निस्वार्थ भाव से हमें आजादी का अमूल्य उपहार दिया था. महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरोजिनी नायडू, रानी गाइदिन्ल्यू और अनगिनत दूसरे ज्ञात-अज्ञात वीरों के सपनों और बलिदान ने एक स्वतंत्र भारत की नींव रखी. उसके बाद से ही उस विरासत को सुरक्षित रखने और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारे सशस्त्र बलों के मजबूत कंधों पर है।’

उन्होंने भारतीय सैनिकों के अनुशासन, साहस और समर्पण की भी सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आपका अनुशासन, साहस, समर्पण और देश के प्रति अटूट निष्ठा हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है. विपरीत परिस्थितियों में भी आपका अडिग संकल्प यह सुनिश्चित करता है कि देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने सपने को पूरा कर सके. देश आपकी अद्वितीय सेवा, त्याग और समर्पण के लिए सदैव आपका ऋणी (कर्जदार) रहेगा।’

1947 से रक्षा क्षेत्र की प्रगति का किया जिक्र

राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में उन्हें अलग-अलग अवसरों पर सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों से मिलने का मौका मिलता रहता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों से संवाद करना उनके लिए अलग अनुभव होता है।

उन्होंने कहा, ‘देश के रक्षा मंत्री के रूप में समय-समय पर, अलग-अलग मौकों पर आप सभी से मिलता ही रहता हूं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी के साथ कुछ बातें साझा करना हमेशा एक अलग अनुभव होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन हम अपनी सशस्त्र सेनाओं की किसी एक युनिट के बारे में ही बात नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि हम भारत के डिफेंस सेक्टर के विकास को होलिस्टिक नजरिए से देख रहे होते हैं।’

रक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता के बाद भारत की विकास यात्रा को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘एक राष्ट्र के रूप में भारत ने आजादी के इन 80 सालों में जो प्रगति की है, वो अपने आप में एक प्रेरक गाथा है, लेकिन यह कहानी तब और सुखद हो जाती है, जब हम इसमें भारत के रक्षा क्षेत्र की यात्रा को देखते हैं. 1947 से लेकर आज तक हमारे रक्षा क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है और हम सभी इसके साक्षी हैं।’

राजनाथ सिंह के इस संदेश में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान से लेकर मौजूदा समय में देश की सुरक्षा तक सशस्त्र बलों की भूमिका को रेखांकित किया गया। उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के योगदान को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

Tags: Defence MinistryIndependence DayIndian Armed ForcesIndian ArmyRajnath Singh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Independence Day से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

Independence Day से पहले राष्ट्रपति Droupadi Murmu का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

ADVERTISEMENT

Related News

ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी तैयारी, 30 अरब डॉलर के सामान पर घट सकता है Tariff!

ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी तैयारी, 30 अरब डॉलर के सामान पर घट सकता है Tariff!

17 सितम्बर 2026 4:35 अपराह्न
Dhruv Rathee News: ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, 2018 के इस मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Dhruv Rathee News: ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, 2018 के इस मामले में बढ़ीं मुश्किलें

17 अक्टूबर 2026 1:14 अपराह्न
Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

4 सितम्बर 2026 11:37 पूर्वाह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.