IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Independence Day से पहले राष्ट्रपति Droupadi Murmu का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 7:36 अपराह्न
in देश
0
Independence Day से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

Independence Day से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने देश की विकास यात्रा, लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भविष्य के लक्ष्यों पर विस्तार से बात की। राष्ट्रपति ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं आप सभी को इस राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं. कुछ ही घंटों में हमारे देश अपनी आजादी के 80वें वर्ष की शुभ शुरुआत का साक्षी बनेगा. देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. हमारा तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है. हम इसे बहुत गर्व के साथ फहराते हैं।’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल आजादी हासिल करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलें। राष्ट्रपति ने कहा, ‘आजादी का असली मतलब यह पक्का करना है कि सभी नागरिक अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मौकों का फायदा उठा सकें. भारत को दुनिया का सबेस आगे का देश बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर सकें।’

15 अगस्त 1947 को याद करते हुए देशवासियों की भूमिका बताई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता के ऐतिहासिक क्षण को याद करते हुए कहा, ‘अब से कुछ ही घंटों बाद, हमारे देश की स्वाधीनता के 80वें वर्ष का शुभारंभ होगा. देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीय यह पर्व उल्लास के साथ मनाते हैं. हमारा तिरंगा हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है. इसे हम पूरी शान से फहराते हैं।’

उन्होंने 15 अगस्त 1947 के दिन को याद करते हुए स्वतंत्र भारत के निर्माण में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के योगदान को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने कहा, ’15 अगस्त 1947 के दिन भारतमाता पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुईं. सभी देशवासी, स्वतंत्र भारत की नियति के निर्माता बने. निष्ठावान विद्यार्थी और शिक्षक, विकास के लिए तत्पर वैज्ञानिक और इंजीनियर, स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी, मेहनती श्रमिक और अन्नदाता किसान, अपने प्रयासों से राष्ट्र-निर्माण कर रहे हैं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय, असंख्य देशवासी, तथा संविधान में निहित, मूल कर्तव्यों का पालन करने वाले सभी नागरिक, राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं. मैं उन सभी की हृदय से सराहना करती हूं।’

राष्ट्रपति के मुताबिक, देश की प्रगति में विद्यार्थियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, श्रमिकों, किसानों और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले करोड़ों नागरिकों की भूमिका अहम है। उन्होंने संविधान में बताए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने वाले नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों से विकास की ओर बढ़ने का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को आधुनिक विकास के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं. ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें।’

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने देश की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने तेजी से प्रगति की है। उन्होंने स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे देश के नागरिकों से विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

Tags: Droupadi MurmuIndependence DayIndia DevelopmentPresident of India
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर India को Global Leaders की बधाई, Putin-Macron से Rubio तक ने भेजे खास संदेश

India Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर India को Global Leaders की बधाई, Putin-Macron से Rubio तक ने भेजे खास संदेश

ADVERTISEMENT

Related News

कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर Supreme Court का बड़ा रुख, दुकानदारों की चिंता पर कही ये बात

कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर Supreme Court का बड़ा रुख, दुकानदारों की चिंता पर कही ये बात

16 अक्टूबर 2026 12:18 अपराह्न
UP Government Jobs: युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

UP Government Jobs: युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

25 अगस्त 2026 5:36 अपराह्न
Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

25 अगस्त 2026 4:57 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.