IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Vande Mataram Controversy: Congress-BJP आमने-सामने! सुधांशु त्रिवेदी ने बोले काँग्रेस माफी मांगे, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
15 अगस्त 2026 6:01 अपराह्न
in देश
0
Vande Mataram पर Congress-BJP आमने-सामने! सुधांशु त्रिवेदी ने मांगी माफी, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

Vande Mataram पर Congress-BJP आमने-सामने!

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए वंदे मातरम् के गायन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की। वहीं कांग्रेस ने वंदे मातरम् के गायन में किसी तरह की बाधा डालने या उसके अपमान के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

You might also like

PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

India Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर India को Global Leaders की बधाई, Putin-Macron से Rubio तक ने भेजे खास संदेश

Independence Day से पहले राष्ट्रपति Droupadi Murmu का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

Vande Mataram को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् 14-15 अगस्त 1947 की रात स्वतंत्र भारत की पहली संविधान सभा जब शुरू हुई थी तो इसी वंदे मातरम् गीत के साथ प्रारंभ हुई थी. वही वंदे मातरम् जिसे गाते हुए लाखों लोगों ने लाठियां, गोलियां खाईं और हजारों लोग फांसी के फंदे पर झूल गए. इसे कांग्रेस की सत्ता की सुविधा और सत्ता लोलुपता की राजनीति ने अपनी तुष्टिकरण और कट्टरवादी ताकतों के आगे कुर्बान करके एक-चौथाई कर दिया था.’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के अनुरूप इस बार स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् को संपूर्ण रूप में गाया गया।

कांग्रेस नेताओं के व्यवहार पर BJP ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक-दूसरे से बातचीत करते और किसी व्यक्ति को बुलाते हुए दिखाई दिए।

त्रिवेदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से करोड़ों-करोड़ों भारतवासियों की भावनाओं के अनुरूप ये पहला स्वतंत्रता दिवस है जब वंदे मातरम् संपूर्ण रूप में गाया गया, लेकिन उसी के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला. जब कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् गीत गाया जा रहा था, उस समय कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बहुत ही आपत्तिजनक तरीके से असम्मान व्यक्त करते हुए, एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए और किसी को बुलाते हुए नजर आए.’

उन्होंने आगे आरोप लगाया, ‘वंदे मातरम के गायन के दौरान कोई व्यक्ति उन्हें आकर कुछ बता भी रहा था और वो लोग एक-दूसरे को इशारे भी कर रहे थे. यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के प्रति उनका अपमान है, जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं. ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को संपूर्ण रूप से स्वीकार नहीं कर पाई है.’

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से मांगी माफी

बीजेपी नेता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के कथित आचरण की निंदा करते हुए पार्टी से देश के सामने स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण की निंदा करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश से इसके लिए माफी मांगे और यह स्पष्टीकरण दे कि उन्होंने ऐसा आचरण क्यों किया? यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो संविधान के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनकी श्रद्धा और करोड़ों भारतवासियों के मान-सम्मान के प्रति उनके विश्वास पर गहरा प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है.’

Congress ने BJP के आरोपों को बताया गलत

बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों को कांग्रेस ने खारिज कर दिया। पार्टी की ओर से कहा गया कि सोनिया गांधी वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति नहीं जता रही थीं, बल्कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।

कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए थे। इस तरह बीजेपी के आरोपों और कांग्रेस के स्पष्टीकरण के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Tags: BJP CongressIndependence DayIndian PoliticsSudhanshu TrivediVande Mataram
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

by Team IBM News 24
15 अगस्त 2026 5:23 अपराह्न
0
PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास की सात प्रमुख शक्तियों का जिक्र करते हुए उन्हें सिर्फ ‘सात शक्तियां’ नहीं कहा, बल्कि ‘शक्ति...

Read moreDetails

India Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर India को Global Leaders की बधाई, Putin-Macron से Rubio तक ने भेजे खास संदेश

by Team IBM News 24
15 अगस्त 2026 5:09 अपराह्न
0
स्वतंत्रता दिवस पर India को Global Leaders की बधाई, Putin-Macron से Rubio तक ने भेजे खास संदेश

India Independence Day 2026: भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास अवसर पर दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने...

Read moreDetails

Independence Day से पहले राष्ट्रपति Droupadi Murmu का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 7:36 अपराह्न
0
Independence Day से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने देश...

Read moreDetails

8th Independence Day पर Rajnath Singh का सैनिकों को सलाम, बोले- ‘आपका साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत’

by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 7:26 अपराह्न
0
Independence Day पर Rajnath Singh का सैनिकों को सलाम, बोले- ‘आपका साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत’

8th Independence Day: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के नाम विशेष संदेश जारी...

Read moreDetails

Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 4:56 अपराह्न
0
Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

Melodi Memes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर...

Read moreDetails
Next Post
Indonesia Earthquake: कुछ घंटों में दूसरी बार कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से दहशत

Indonesia Earthquake: कुछ घंटों में दूसरी बार कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से दहशत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

14 अगस्त 2026 5:37 अपराह्न
सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

12 अगस्त 2026 6:04 अपराह्न
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

25 नवम्बर 2025 4:56 अपराह्न

Browse by Category

  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

RECENT NEWS

  • Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग
  • CM योगी का Independence Day पर बड़ा संदेश, देश विरोधी ताकतों को किया Alert; बोले- आजादी का मतलब…
  • Uttarakhand CM धामी के 7 बड़े ऐलान! Youth Commission से Industrial Park तक, जानें Independence Day पर क्या मिला

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.