IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 8:36 अपराह्न
in राज्य
0
Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

नेपाल में बादल फटने और अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच सीमावर्ती जिलों में प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। संभावित स्थिति से निपटने के लिए NDRF, SDRF और SSB की टीमें तैयार रखी गई हैं।

You might also like

Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

महराजगंज में बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर, गांवों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद निचलौल क्षेत्र के शिकारपुर भोथहा गांव समेत आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से सावधान रहने और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जरूरी सामान तथा पशुओं के चारे की पहले से व्यवस्था करने की अपील की गई है।

प्रशासन प्रभावित और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

यूपी-बिहार में NDRF की टीमें तैनात

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बिहार में NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में भी NDRF की 10 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन टीमों को संभावित रूप से प्रभावित इलाकों में भेजने की तैयारी की जा रही है।

आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरत के मुताबिक टीमों की तैनाती बढ़ाई जा सकती है।

11 RRT टीमें अलर्ट, 7 अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय पर

SSB सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया है। तत्काल राहत और बचाव अभियान के लिए SSB की 11 RRT टीमों को अलर्ट किया गया है, जबकि 7 अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

इन टीमों को राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए तैयार रखा गया है। सीमा पर तैनात SSB की बटालियनों को भी हालात पर लगातार नजर रखने और नागरिक प्रशासन के साथ संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोसी-नारायणी समेत कई नदी बेसिन पर नजर

यह अलर्ट कोसी और नारायणी नदी बेसिन में पानी का बहाव बढ़ने के अनुमान तथा नेपाल की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका के बीच जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घाघरा-करनाली और महाकाली नदी प्रणालियों के किनारे बसे संवेदनशील जिलों की स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगे इलाकों में प्रशासन का फोकस जलस्तर की निगरानी, समय पर चेतावनी और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत-बचाव अभियान शुरू करने पर है। फिलहाल संबंधित एजेंसियों और सुरक्षा बलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।

Tags: Bihar FloodNDRFNepal FloodSSBUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

by Team IBM News 24
12 अक्टूबर 2026 6:46 अपराह्न
0
Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी एमएलसी उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित...

Read moreDetails

Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

by Team IBM News 24
12 अक्टूबर 2026 6:36 अपराह्न
0
Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बलिया जिले की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। जिले के प्रमुख धार्मिक...

Read moreDetails

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

by Team IBM News 24
11 अक्टूबर 2026 12:08 अपराह्न
0
राम के बाद अब कृष्ण पर BJP का दांव! मथुरा को 977 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath, चुनाव से पहले सियासी संदेश?

उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार इन वर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाने...

Read moreDetails

Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:53 अपराह्न
0
Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी...

Read moreDetails

UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:47 अपराह्न
0
UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए किसानों की भूमिका को अर्थव्यवस्था की...

Read moreDetails
Next Post
डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

ADVERTISEMENT

Related News

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

11 सितम्बर 2026 5:03 अपराह्न
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP के 75 जिलों में पहुंचेगी Bharat Taxi, गांवों तक चलेगी बाइक-ऑटो-कैब; किराये में नहीं होगा Surge

16 सितम्बर 2026 9:37 अपराह्न
SIR विवाद के बीच Election Commission का बड़ा बयान, आंतरिक टिप्पणियों और फैसलों पर ECI ने साफ किया अपना रुख

SIR विवाद के बीच Election Commission का बड़ा बयान, आंतरिक टिप्पणियों और फैसलों पर ECI ने साफ किया अपना रुख

23 सितम्बर 2026 4:05 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें
  • Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं
  • Cancer Medicines Price: कैंसर की दवाओं पर लगाम लगाएगी सरकार, ट्रेड मार्जिन की सीमा होगी तय; सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को सुनवाई

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.