IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 8:46 अपराह्न
in राज्य
0
डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और योजनाओं का खाका भी सामने रखा। प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव से उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर सपा प्रमुख ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

You might also like

Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

डिंपल यादव के CM Face पर अखिलेश ने क्या कहा?

अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि क्या समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में डिंपल यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना सकती है, तो उन्होंने सीधे तौर पर इस पर कोई घोषणा नहीं की। अखिलेश यादव ने कहा कि वे इस सवाल में ही उलझे हुए हैं।

उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित उस चर्चा का भी जिक्र किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि होने की बात लिखी गई थी। हालांकि, डिंपल यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति को स्पष्ट नहीं किया।

महिलाओं के लिए हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलान

2027 के चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी अपने आगामी घोषणापत्र में ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को शामिल करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे और समय के साथ इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी की तरक्की के प्रदेश और देश की तरक्की अधूरी है। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित, स्वतंत्र और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को पार्टी की प्राथमिकता बताया। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है।

इंटर पास छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप

महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के अलावा अखिलेश यादव ने छात्राओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय शुरू की गई पेंशन योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को लैपटॉप देने की योजना भी लागू की जाएगी।

अखिलेश यादव ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए नारी सिर्फ एक नारा है और महिला आरक्षण कानून लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के लोग नारी वंदन की बात करें तो उन्हें हाथरस की घटना याद दिलानी चाहिए। अखिलेश ने खुशी दुबे के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें किस तरह जेल भेजा गया, यह भी कोई नहीं भूला है।

PDA के सवाल पर अखिलेश ने दिया अलग जवाब

समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी अखिलेश यादव से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रोग्रेसिव लोग हैं और परिस्थितियों के अनुसार लोगों को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा हम जोड़ने वाले लोग हैं.

इसी दौरान अखिलेश यादव ने PDA का एक अलग अर्थ भी बताया। उन्होंने कहा कि इसका P ‘प्रोस्टेट’ भी है और बाद में तंज कसते हुए कहा कि PDA का मतलब कुछ लोगों के लिए ‘पेट में दर्द’ भी है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए किए गए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े ऐलानों के साथ डिंपल यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव का स्पष्ट जवाब न देना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

Tags: Akhilesh YadavDimple YadavSamajwadi PartyUP Election 2027Women Scheme
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

by Team IBM News 24
12 अक्टूबर 2026 6:46 अपराह्न
0
Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी एमएलसी उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित...

Read moreDetails

Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

by Team IBM News 24
12 अक्टूबर 2026 6:36 अपराह्न
0
Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बलिया जिले की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। जिले के प्रमुख धार्मिक...

Read moreDetails

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

by Team IBM News 24
11 अक्टूबर 2026 12:08 अपराह्न
0
राम के बाद अब कृष्ण पर BJP का दांव! मथुरा को 977 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath, चुनाव से पहले सियासी संदेश?

उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार इन वर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाने...

Read moreDetails

Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:53 अपराह्न
0
Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी...

Read moreDetails

UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:47 अपराह्न
0
UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए किसानों की भूमिका को अर्थव्यवस्था की...

Read moreDetails
Next Post
राजनाथ सिंह का 3-Day Lucknow दौरा, विकास परियोजनाओं से लेकर नई सौगातों तक रहेगा खास, जानें पूरा Schedule

राजनाथ सिंह का 3-Day Lucknow दौरा, विकास परियोजनाओं से लेकर नई सौगातों तक रहेगा खास, जानें पूरा Schedule

ADVERTISEMENT

Related News

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, Delhi HC में आज अर्जेंट सुनवाई

25 सितम्बर 2026 1:04 अपराह्न
Vande Mataram पर Congress-BJP आमने-सामने! सुधांशु त्रिवेदी ने मांगी माफी, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

Vande Mataram Controversy: Congress-BJP आमने-सामने! सुधांशु त्रिवेदी ने बोले काँग्रेस माफी मांगे, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

15 अगस्त 2026 6:01 अपराह्न
Jewar Airport का नाम PM नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Jewar Airport का नाम PM नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

9 अक्टूबर 2026 1:37 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Ravi Kishan का बड़ा हमला, CM योगी के सामने मंच से बोले- ध्रुव को समर्थन करें
  • Ballia News: बलिया में बनेगा भव्य Maharshi Bhrigu कॉरिडोर! योगी सरकार खर्च करेगी ₹8.74 करोड़, मिलेंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं
  • Cancer Medicines Price: कैंसर की दवाओं पर लगाम लगाएगी सरकार, ट्रेड मार्जिन की सीमा होगी तय; सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को सुनवाई

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.