IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹40 हजार, जातीय जनगणना और महाराजा खंगार की प्रतिमा पर भी बड़ा वादा

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:14 अपराह्न
in राज्य
0
Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹40 हजार, जातीय जनगणना और महाराजा खंगार की प्रतिमा पर भी बड़ा वादा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को खंगार समाज के लोगों से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के अपने वादे को दोहराया। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को कुछ नहीं मिला, इसलिए सपा सरकार ब्याज के तौर पर उन्हें 40 हजार रुपये देगी। इसके साथ ही कन्या विद्या धन और अन्य राहत योजनाएं भी शुरू करने की बात कही।

You might also like

JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

अखिलेश यादव ने अर्कवंशी और खंगार समाज की लंबे समय से हो रही उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी। इसके आधार पर आबादी के अनुपात में समाज को उसका अधिकार और प्रतिनिधित्व दिलाने का दावा किया गया।

उन्होंने लखनऊ की किसी प्रतिष्ठित जगह पर महाराजा खंगार की प्रतिमा स्थापित करने की भी बात कही। अखिलेश यादव के मुताबिक यह प्रतिमा अष्टधातु से बनाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महाराजा खेर सिंह खंगार की प्रतिमा लगाई गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते वह टूट गई। उन्होंने कहा कि अर्कवंशी और खंगार समाज के लोगों के साथ धोखा हुआ है और सपा की सरकार बनने पर समाज को सरकार में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

Expressway और सड़कों की खराब हालत पर बीजेपी सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश में एक्सप्रेसवे और सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और कानपुर एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने सड़क और एक्सप्रेसवे के लगातार खराब होने पर सरकार की तकनीक और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ‘स्पेस टेक्नोलॉजी’ का जिक्र करते हुए पूछा कि जब प्रदेश में सड़कें और एक्सप्रेसवे खराब हो रहे हैं तो सरकार की ‘स्पेस टेक्नोलॉजी’ कहां है। उन्होंने सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली तकनीक और डिजाइन को लेकर भी सवाल उठाए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद PWD के कार्यों का ऑडिट कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑडिट के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि किस काम में किसने कितना पैसा कमाया। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की बार-बार खुदाई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

JPNIC को लेकर अखिलेश यादव के गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर यानी JPNIC को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने JPNIC को बेच दिया और ठेकेदार को भुगतान कर दिया। उन्होंने दावा किया कि JPNIC का निर्माण करने वाले इंजीनियर को दिल्ली में रेलवे स्टेशन बनाने का करीब 3 हजार करोड़ रुपये का काम दिया गया।

सपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि JPNIC जैसी परियोजना को बेचने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी। उन्होंने छतर मंजिल, कन्नौज के मिल्क प्लांट समेत प्रदेश की अन्य संपत्तियों का भी उल्लेख किया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।

कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला

प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पुलिस के कामकाज को लेकर जनता के बीच सवाल उठ रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।

अखिलेश यादव ने हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंकित बालियान का पूरा परिवार न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए।

दिग्विजय भाटी के मामले का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनके साथ गलत हुआ है तो संबंधित IPS अधिकारी के खिलाफ FIR होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि PDA से जुड़े लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

गोमती नदी और अकबर नगर के विस्थापन का मुद्दा भी उठाया

अखिलेश यादव ने गोमती नदी की सफाई और अकबर नगर के विस्थापन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखबार में गोमती नदी की सफाई से जुड़ी खबर पढ़ी है, लेकिन सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि नदी और उसके आसपास के विकास के लिए उसकी क्या योजना है।

अकबर नगर का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने लोगों को वहां से हटाया और कई वादे किए थे। उन्होंने सवाल किया कि उन वादों का क्या हुआ और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

Tags: Akhilesh YadavLucknow NewsPoliticsSamajwadi PartyUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:54 अपराह्न
0
UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार, महंगी चीनी बेचने पर 1076 के करें शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला...

Read moreDetails

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:43 अपराह्न
0
Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

लखनऊ कैंट के विकास को लेकर रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं...

Read moreDetails

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:21 अपराह्न
0
Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

राजधानी लखनऊ के छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में रविवार, 30 अगस्त को बड़ा कदम उठाया...

Read moreDetails

UP में H1N1 का बढ़ा खतरा! स्वास्थ्य विभाग Alert Mode पर, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Team IBM News 24
29 अगस्त 2026 5:44 अपराह्न
0
UP में H1N1 का बढ़ा खतरा! स्वास्थ्य विभाग Alert Mode पर, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश...

Read moreDetails

JPNIC पर CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला! बोले- ‘ये कितने बड़े डकैत…’, लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
29 अगस्त 2026 5:38 अपराह्न
0
JPNIC पर CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला! बोले- ‘ये कितने बड़े डकैत…’, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर...

Read moreDetails
Next Post
Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Independence Day से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

Independence Day से पहले राष्ट्रपति Droupadi Murmu का बड़ा संदेश, बोलीं- बीते दशक में देश ने तेजी से की तरक्की

14 अगस्त 2026 7:36 अपराह्न
यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

21 अगस्त 2026 3:09 अपराह्न
Lucknow में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, CM आवास कूच पर Police ने रोका, जमकर नारेबाजी

Lucknow में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, CM आवास कूच पर Police ने रोका, जमकर नारेबाजी

23 अगस्त 2026 5:21 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • 31 अगस्त के बाद भरेंगे Income Tax Return तो लगेगी ₹5,000 तक की चपत, ऐसे बचाएं Extra खर्च
  • JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप
  • Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.