IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

कांग्रेस में लौटे Amarmani Tripathi तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:27 अपराह्न
in राज्य
0
कांग्रेस में लौटे Amarmani Tripathi तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर अमरमणि त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके अमरमणि त्रिपाठी कुछ समय पहले ही महाराजगंज की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके हैं। अब गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए उनकी मौजूदगी ने नई सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या अमरमणि त्रिपाठी जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं?

You might also like

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

मायावती का बड़ा खुलासा: Ashok Siddharth ने क्यों नहीं लिया तुरंत संन्यास? बोलीं- ‘किस्म-किस्म के हथकंडे’ अपनाते रहे

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

अमरमणि त्रिपाठी पूर्वांचल के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए अमरमणि ने हाल के दिनों में अपनी राजनीतिक सक्रियता के संकेत दिए हैं। पहले उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की और अब कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी मौजूदगी ने इस चर्चा को और हवा दे दी है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के बजाय किसी राजनीतिक दल के साथ जा सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं के स्वागत में पहुंचे अमरमणि त्रिपाठी

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल क्षेत्र के प्रभारी अभिषेक दत्त तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत गोरखपुर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या एयरपोर्ट पर मौजूद थी। इसी दौरान अमरमणि त्रिपाठी भी वहां कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते दिखाई दिए।

इतना ही नहीं, इसके बाद अमरमणि त्रिपाठी महाराजगंज में आयोजित कांग्रेस की बैठक में भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी यह मौजूदगी ऐसे समय सामने आई है, जब वह पहले ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक योजना सार्वजनिक कर चुके हैं। यही वजह है कि उनके कांग्रेस नेताओं के साथ दिखाई देने को महज संयोग के बजाय सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत महाराजगंज के पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह की बेटी हैं और उनके परिवार को गांधी परिवार के करीबी परिवारों में माना जाता है। ऐसे में अमरमणि त्रिपाठी का उनके स्वागत के लिए पहुंचना पूर्वांचल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

फरेंदा से खुद और नौतनवा से बेटे को लड़ाने का ऐलान

अमरमणि त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले ही महाराजगंज की दो विधानसभा सीटों को लेकर अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान किया था। उन्होंने फरेंदा विधानसभा सीट से खुद चुनाव लड़ने की बात कही थी, जबकि नौतनवा सीट से अपने बेटे अमनमणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया था।

अमनमणि त्रिपाठी पहले भी विधायक रह चुके हैं। अमरमणि के जेल में रहने के दौरान उनके बेटे ने विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक रूप से अपनी जगह बनाई थी। ऐसे में पिता-पुत्र की संभावित चुनावी एंट्री पूर्वांचल में किसी भी राजनीतिक दल के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

पूर्वांचल की राजनीति में रहा है अमरमणि का प्रभाव

अमरमणि त्रिपाठी महाराजगंज क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पूर्वांचल की राजनीति में उनका लंबे समय तक प्रभाव रहा है। एक दौर में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन और सरकार के गठन को लेकर भी उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता था।

वरिष्ठ पत्रकार रितेश का कहना है कि अपनी राजनीतिक पारी में वह विभिन्न सरकारों के बीच अच्छी पकड़ रखते थे, उस दौरान चर्चा रहती थी कि मंत्री और मुख्यमंत्री बनवाने में भी उनका दखल रहता था.

हालांकि, उनके राजनीतिक जीवन को बड़ा झटका उस समय लगा, जब कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में अदालत ने अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा पूरी करने के बाद अच्छे व्यवहार के आधार पर दोनों को वर्ष 2023 में जेल से रिहा कर दिया गया था।

क्या कांग्रेस में शामिल होकर बदलेंगे पूर्वांचल के समीकरण?

जेल से रिहाई के बाद से ही अमरमणि त्रिपाठी के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, हाल के दिनों में उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की घोषणा करके यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी की तैयारी है।

अब कांग्रेस नेताओं के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट और महाराजगंज की बैठक में उनकी मौजूदगी ने इन अटकलों को नया आधार दे दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने पुराने नेताओं और प्रभावशाली चेहरों को दोबारा सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि पार्टी अमरमणि त्रिपाठी को चुनावी टिकट देकर पूर्वांचल में अपने सियासी समीकरण मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस में उनकी औपचारिक एंट्री या टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Tags: Amar Mani TripathiCongressMaharajganjPurvanchal PoliticsUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 6:01 अपराह्न
0
BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

लखनऊ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बंथरा थाना क्षेत्र में बीजेपी बूथ अध्यक्ष अरविंद...

Read moreDetails

मायावती का बड़ा खुलासा: Ashok Siddharth ने क्यों नहीं लिया तुरंत संन्यास? बोलीं- ‘किस्म-किस्म के हथकंडे’ अपनाते रहे

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:45 अपराह्न
0
मायावती का बड़ा खुलासा: Ashok Siddharth ने क्यों नहीं लिया तुरंत संन्यास? बोलीं- ‘किस्म-किस्म के हथकंडे’ अपनाते रहे

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने को लेकर बड़ा दावा किया है। मायावती ने कहा कि...

Read moreDetails

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:35 अपराह्न
0
विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में पुलिस की...

Read moreDetails

PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:24 अपराह्न
0
PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल को उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं।...

Read moreDetails

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 8:48 अपराह्न
0
Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने...

Read moreDetails
Next Post
विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- 'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए'

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- ‘चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

16 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न
Mohsin Raza को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के बने अध्यक्ष; 9 नियुक्तियों पर लगी मुहर

Mohsin Raza को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के बने अध्यक्ष; 9 नियुक्तियों पर लगी मुहर

8 सितम्बर 2026 6:10 अपराह्न
शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

26 अगस्त 2026 7:31 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर
  • BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!
  • BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.