IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Mayawati Politics: आकाश OUT, ईशान IN! यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:23 अपराह्न
in राज्य
0
Mayawati Politics: आकाश OUT, ईशान IN! यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठनात्मक बदलाव ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को कई अहम जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है, जबकि उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद की पार्टी में सक्रियता बढ़ गई है। इस बदलाव के बाद मायावती के बाद BSP की अगली पीढ़ी के नेतृत्व और उनकी सियासी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

You might also like

UP Electricity Theft: बिजली चोरी पर Yogi सरकार का बड़ा Action, High Loss Cluster Model से 654 करोड़ की वसूली

UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

मायावती ने जहां आकाश आनंद को बड़े पार्टी पदों से हटाया है, वहीं ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव को देखते हुए उन्हें संगठन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। ईशान आनंद, आकाश आनंद के छोटे भाई और मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं।

आकाश को किनारे कर ईशान पर बढ़ा भरोसा?

BSP के भीतर चर्चा है कि मायावती अब आकाश आनंद की जगह ईशान आनंद को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही हैं। हाल ही में पार्टी की एक बैठक में भी ईशान आनंद मायावती के साथ प्रमुखता से नजर आए थे। दूसरी ओर, इसी बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को फिलहाल सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करने को कहा था।

मायावती ने आकाश आनंद के राजनीतिक तौर पर और अधिक परिपक्व होने की जरूरत की बात भी कही थी। इसके बाद ईशान की बढ़ती सक्रियता ने BSP में उत्तराधिकार और अगली पीढ़ी के नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना बायो बदलकर खुद को बसपा कार्यकर्ता बताया था। अब उन्होंने एक बार फिर बायो बदला है और खुद को सिर्फ ‘बसपा समर्थक’ बताया है।

मायावती ने अपनाया सख्त रुख

चुनाव से पहले BSP में हुए इन बदलावों के बीच पार्टी के अंदर नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को आकाश आनंद और उनके ससुर को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के निर्देश भी दिए हैं।

मायावती के ‘उम्मीदों का आकाश’ ट्रेंड को लेकर नाराज होने की भी चर्चा है। पार्टी संगठन में लिए जा रहे इन फैसलों से साफ संकेत मिल रहा है कि BSP सुप्रीमो चुनाव से पहले पार्टी के भीतर अपनी पकड़ और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर काफी सख्त रुख अपना रही हैं।

क्या है मायावती की नई Political Strategy?

आकाश आनंद को बड़े पदों से हटाने और ईशान आनंद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के बाद मायावती की रणनीति को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ईशान आनंद ने लंदन से Law की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा वह अपने पिता के साथ परिवार के कारोबार और व्यावसायिक गतिविधियों के प्रबंधन में भी भूमिका निभाते रहे हैं।

ईशान को एक शिक्षित और युवा चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को Gen Z और युवा राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मायावती युवाओं के बीच BSP की पहुंच बढ़ाने और पार्टी के युवा विंग को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला कर सकती हैं।

ईशान आनंद के आने से दलित युवाओं के बीच BSP की पकड़ मजबूत करने की कोशिश भी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी माना जाए, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। मायावती अपने राजनीतिक फैसले बेहद सावधानी से लेती हैं और पार्टी में भविष्य के नेतृत्व को लेकर अंतिम तस्वीर फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Tags: Akash AnandBSPIshaan AnandMayawatiUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Electricity Theft: बिजली चोरी पर Yogi सरकार का बड़ा Action, High Loss Cluster Model से 654 करोड़ की वसूली

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:43 अपराह्न
0
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली चोरी व वितरण से होने वाले नुकसान पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार की ओर से...

Read moreDetails

UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:34 अपराह्न
0
UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो रही हैं। चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)...

Read moreDetails

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:52 पूर्वाह्न
0
UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार तेज गति से चल रहा है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक भोजन,...

Read moreDetails

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:44 पूर्वाह्न
0
‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही...

Read moreDetails

अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 3:01 अपराह्न
0
अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और...

Read moreDetails
Next Post
UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, ‘काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर’ बनाने की बात

Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, ‘काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर’ बनाने की बात

4 सितम्बर 2026 12:21 अपराह्न
CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

4 सितम्बर 2026 9:35 अपराह्न
CJP Protest पर Delhi Police का SC में बड़ा दावा, ‘असामाजिक तत्वों’ ने बिगाड़ा माहौल; लाठीचार्ज पर दिया पूरा जवाब

CJP Protest Lathi Charge: Delhi Police का SC में बड़ा दावा, ‘असामाजिक तत्वों’ ने बिगाड़ा माहौल; लाठीचार्ज पर दिया पूरा जवाब

18 अगस्त 2026 1:13 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • Satya Niketan Building Collapse: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर देखने की जरूरत, 10 सितंबर को सुनवाई
  • UP Electricity Theft: बिजली चोरी पर Yogi सरकार का बड़ा Action, High Loss Cluster Model से 654 करोड़ की वसूली
  • UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.