IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘अपमान सहने के मूड में नहीं’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
in राज्य
0
Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- 'अपमान सहने के मूड में नहीं'

खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश

74
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mallikarjun Kharge Rally: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। 8 अगस्त को हुई कांग्रेस की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने के मामले को कांग्रेस ने दलितों के अपमान से जोड़ा है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

You might also like

IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

Bihar Liquor News: बिहार में शराब मिली तो दारू कंपनी पर भी होगा केस, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को सामाजिक भेदभाव का गंभीर उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दलित समाज से आते हैं और इसी वजह से उनके संबोधन वाले मंच का शुद्धिकरण किया गया।

अखिलेश यादव बोले- ‘अपमान सहने के मूड में नहीं है PDA समाज’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव का ये निकृष्टतम रूप है कि हल्द्वानी में जिस मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन हुआ, उसका कुछ प्रभुत्ववादियों ने सिर्फ़ इसलिए शुद्धीकरण किया क्योंकि आदरणीय खड़गे जी दलित समाज से आते हैं. भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों को ‘मंच नहीं अपने कलुषित मन का गंगाजल से शुद्धीकरण’ करना चाहिए.”

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में आगे सामाजिक समानता और भेदभाव को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “अब कहाँ हैं तथाकथित समरसता की बात करनेवाले वो विभेदकारी लोग, जिन्हें समानता नहीं सुहाती. अब इस तरह के हर सामाजिक दुर्व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न के लिए पीडीए समाज एकजुट होकर जवाब देगा. अब पीडीए समाज अपना अपमान सहने के मूड में नहीं है.

सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में भी हल्द्वानी की घटना को लेकर बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे मामले को सामाजिक भेदभाव से जोड़ते हुए बीजेपी और उसके समर्थकों पर सवाल उठाए हैं।

राज्यसभा में खरगे ने भी उठाया शुद्धिकरण का मुद्दा

हल्द्वानी में रैली स्थल के शुद्धिकरण का मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में भी उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी जाति या धर्म के खिलाफ टिप्पणी नहीं की थी, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया था।

खरगे ने इस घटना को बीजेपी और उसके समर्थकों की मानसिकता से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मामले को लेकर राज्यसभा में भी राजनीतिक माहौल गर्म रहा। बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा ने खरगे के आरोपों पर असहमति जताई और मामले में कार्रवाई की बात कही।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ था कार्यक्रम

हल्द्वानी में कांग्रेस की यह सभा उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिस्सा लिया था। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर खरगे ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने और लोगों से जुड़ने की अपील की थी।

हालांकि, रैली के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण की घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस ने इसे दलितों के अपमान से जोड़कर बीजेपी को घेरा, जबकि अब इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

इस विवाद के बीच सामाजिक भेदभाव, समानता और दलित सम्मान का मुद्दा एक बार फिर उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा के केंद्र में आ गया है।

Tags: Akhilesh YadavBJPCongressHaldwaniMallikarjun Kharge
Share30Tweet19
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को लेकर...

Read moreDetails

Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला एक बार फिर सियासी विवाद के केंद्र में आ गया है। भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य...

Read moreDetails

Bihar Liquor News: बिहार में शराब मिली तो दारू कंपनी पर भी होगा केस, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
Bihar Liquor News: बिहार में शराब मिली तो दारू कंपनी पर भी होगा केस, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन

Bihar Liquor News: बिहार में शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार ने अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा है...

Read moreDetails

UP Election 2027: Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान, बोले- सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये!

by Team IBM News 24
अगस्त 13, 2026
0
UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये!

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है। महिला वोटरों को अपने पाले में लाने की कोशिश...

Read moreDetails

Ram Mandir CEO Selection: राम मंदिर CEO बनने की Race में पूछे गए चौंकाने वाले सवाल! जनेऊ, शाकाहार, शराब और हिंदू आस्था तक पर हुई बात

by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
0
राम मंदिर CEO बनने की Race में पूछे गए चौंकाने वाले सवाल! जनेऊ, शाकाहार, शराब और हिंदू आस्था तक पर हुई बात

Ram Mandir CEO Selection: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। इस महत्वपूर्ण पद के...

Read moreDetails
Next Post
IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Rahul Gandhi on RSS: 'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा', राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

Rahul Gandhi on RSS: ‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

अगस्त 13, 2026
Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

अगस्त 12, 2026
FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

अगस्त 12, 2026

Browse by Category

  • देश
  • राज्य
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • देश
  • राज्य
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

RECENT NEWS

  • IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर
  • Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘अपमान सहने के मूड में नहीं’
  • Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.