IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Election: मायावती का बड़ा चुनावी संदेश, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ से सावधान रहने की अपील, UP में फिर BSP सरकार का लक्ष्य

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
31 अगस्त 2026 7:52 अपराह्न
in राज्य
0
UP Election: मायावती का बड़ा चुनावी संदेश, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ से सावधान रहने की अपील, UP में फिर BSP सरकार का लक्ष्य

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार, 31 अगस्त को लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश स्टेट, मंडल यूनिट, सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पार्टी उम्मीदवारों के चयन और संगठन की चुनावी रणनीति की विस्तार से समीक्षा की गई।

You might also like

‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि BSP कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान सामने आने वाले साम, दाम, दंड, भेद और विभिन्न तरह के प्रलोभनों का सामना करते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टी की पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।

चुनावी वादों को लेकर मायावती का सरकारों पर हमला

मायावती ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनता को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक दल तरह-तरह के आकर्षक वादे और घोषणाएं करते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद इनमें से कई वादों को पूरा नहीं किया जाता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को ऐसे कथित झूठे वादों और राजनीतिक छलावे के प्रति जागरूक करने को कहा।

BSP सुप्रीमो ने अपील की कि मतदाता किसी भी तरह के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की भावना के साथ काम करे।

बेरोजगारी, गरीबी और पलायन पर भी साधा निशाना

मायावती ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण लोगों को मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, इन चुनौतियों का स्थायी समाधान निकालने के बजाय इन्हें चुनाव के समय राजनीतिक मुद्दे और छलावे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की पिछली सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि BSP सरकारों ने चुनाव का इंतजार किए बिना सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति की दिशा में लगातार काम किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकारों के दौरान गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई।

मायावती ने कहा कि वर्तमान समय में गरीब और पीड़ित परिवारों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना जरूरी है। उन्होंने सरकारों से इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की।

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर मायावती ने दिए निर्देश

बैठक के दौरान मायावती ने BSP के संस्थापक एवं जन्मदाता मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने 9 अक्टूबर को कांशीराम जयंती का कार्यक्रम पूरे मिशनरी भाव के साथ आयोजित करने को कहा।

मायावती के मुताबिक, लखनऊ में BSP सरकार द्वारा विकसित किए गए ‘मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा यूपी-दिल्ली सीमा पर BSP सरकार द्वारा स्थापित ‘बहुजन प्रेरणा केंद्र’ में राज्य-स्तरीय सरकारी कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति को लेकर भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।

उन्होंने आशंका जताई कि बड़ी भीड़ एकत्र होने पर किसी दुर्घटना जैसी स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। मायावती ने पार्टी संगठन को आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम करने का संदेश दिया।

बैठक में मायावती ने एक बार फिर जनहित और जनकल्याण को BSP की राजनीति का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और पीड़ित परिवारों की समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए और सरकारों को केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Tags: BSPKanshi RamMayawatiUP ElectionUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 5:16 अपराह्न
0
‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी...

Read moreDetails

‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 4:59 अपराह्न
0
‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग के उत्तर प्रदेश में SSR के फैसले को लेकर तीखी...

Read moreDetails

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 4:51 अपराह्न
0
Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

रक्षा मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजनाथ सिंह से दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर...

Read moreDetails

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तीन महीने के भीतर...

Read moreDetails

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 4:22 अपराह्न
0
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में रहने वाली पत्नी पर उसकी...

Read moreDetails
Next Post
Jantar Mantar Protest: SC का बड़ा फैसला, छात्रों की सभी FIR रद्द; Article 142 का हुआ इस्तेमाल

Jantar Mantar Protest: SC का बड़ा फैसला, छात्रों की सभी FIR रद्द; Article 142 का हुआ इस्तेमाल

ADVERTISEMENT

Related News

BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!

BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!

11 सितम्बर 2026 6:11 अपराह्न
गोरखपुर में 40 करोड़ की 119 परियोजनाएं, CM Yogi Adityanath ने कानून-व्यवस्था और Jobs पर कही बड़ी बात

गोरखपुर में 40 करोड़ की 119 परियोजनाएं, CM Yogi Adityanath ने कानून-व्यवस्था और Jobs पर कही बड़ी बात

17 सितम्बर 2026 6:10 अपराह्न
परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार

परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार

16 अक्टूबर 2026 5:38 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार
  • Tiranga March से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
  • ‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.