IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 8:48 अपराह्न
in राज्य
0
Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण को पूरी तरह गलत बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ और ‘वक्फ बाय यूजर’ कानून का उल्लंघन किया गया है।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

संजय सिंह ने बीजेपी पर चुनाव हारने के डर से उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है और इसी वजह से दूसरे मुद्दों को हवा दी जा रही है।

‘1947 से पहले बनी मस्जिद से छेड़छाड़ पूरी तरह गलत’

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने सहारनपुर में गिराई गई मस्जिद को लेकर कहा, “सहारनपुर में जो मस्जिद तोड़ी गई है वो पूरी तरह से गलत है, क्योंकि वह मस्जिद 1947 से पहले की बनी हुई है, 100 साल से ज्यादा वक्त हो गया. 1911 का तो उनके पास बिजली का बिल है. दूसरी बात, वो जमीन जावेद खान और वलीद खान के नाम पर है और तीसरी बात है कि यह वक्फ़ बोर्ड में भी रजिस्टर्ड है.”

AAP सांसद ने दावा किया कि मस्जिद की पुरानी स्थिति, जमीन के दस्तावेज और वक्फ बोर्ड में पंजीकरण जैसे पहलुओं को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सवाल उठते हैं।

‘Places of Worship Act’ और ‘Waqf by User’ का उठाया मुद्दा

संजय सिंह ने आगे कहा, ”दो बातें हैं, देश में ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ (पूजा स्थल कानून) है जो संसद से पारित कानून है, जिसमें लिखा हुआ है कि 1947 से पहले बना हुआ कोई भी मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या गुरुद्वारे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. ये साफ तौर से लिखा है. दूसरा ‘वक्फ़ बाय यूजर’ का कानून लागू है. अगर कोई जगह मस्जिद, कब्रिस्तान या दरगाह के रूप में इस्तेमाल हो रही है तो उससे भी कोई छेड़छाड़ करने की मनाही है. तो सहारनपुर में दोनों ही कानूनों का उल्लंघन किया गया है.

संजय सिंह ने इसी आधार पर सहारनपुर की कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि दोनों कानूनों के प्रावधानों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

‘BJP के पास शिक्षा और रोजगार पर बात करने के लिए कुछ नहीं’

AAP नेता ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के पीछे राजनीतिक कारण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता के सामने रखने के लिए कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने ये भी कहा कि सहारनपुर में मस्जिद इसलिए तोड़ दी गई क्योंकि योगी जी के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोज़गार पर बात करने के लिए कुछ नहीं है. अगर ये लोग दंगे-फसाद, लड़ाई-झगड़े नहीं कराएंगे और प्रदेश में अशांति नहीं फैलाएंगे तो BJP चुनाव जीत नहीं सकती है. ये चुनाव हारने का डर और बौखलाहट दिखा रही है कि बीजेपी लगातार उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है.

मुजफ्फरनगर से मेरठ तक के मामलों का किया जिक्र

संजय सिंह ने बीजेपी पर उत्तर प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और मेरठ में मस्जिद से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ”यूपी में जो स्कूल बंद हो गए उसे लेकर बीजेपी वालों को कभी आंदोलन करते हुए देखा है, जिसमें बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है? कभी मोमबत्ती में ऑपरेशन हो रहा है और लोग मर रहे हैं, इसे लेकर इनको कभी आंदोलन करते हुए देखा? ये दिनरात सिर्फ प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं.”

क्या है Saharanpur Mosque Demolition का पूरा मामला?

बताया गया है कि 5 सितंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सहारनपुर प्रशासन ने छह बुलडोजर की मदद से सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी मस्जिद को गिरा दिया था। यह कार्रवाई जिला अदालत के उस फैसले के बाद हुई, जिसमें सरकारी जमीन पर बनी इमारत को अवैध घोषित करने वाले बेदखली आदेश को सही ठहराया गया था।

मस्जिद गिराए जाने के बाद से ही विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है।

Tags: AAP NewsSaharanpur NewsSanjay Singh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Vijay TVK Alliance: कांग्रेस साथ आई; दक्षिण की राजनीति में बदलेगा पूरा समीकरण?

Vijay TVK Alliance: कांग्रेस साथ आई; दक्षिण की राजनीति में बदलेगा पूरा समीकरण?

ADVERTISEMENT

Related News

Xi Jinping Health: जिनपिंग को 2 बार आया Heart Attack? तिब्बत के पूर्व PM का बड़ा दावा, उत्तराधिकारी पर गृहयुद्ध की आशंका

Xi Jinping Health: जिनपिंग को 2 बार आया Heart Attack? तिब्बत के पूर्व PM का बड़ा दावा, उत्तराधिकारी पर गृहयुद्ध की आशंका

4 सितम्बर 2026 7:38 अपराह्न
BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

14 सितम्बर 2026 8:18 अपराह्न
Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

14 अगस्त 2026 4:56 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.