IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Election 2027 Women Scheme: महिलाओं के Cash Transfer पर घमासान, BJP-SP में छिड़ी जुबानी जंग

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 6:56 अपराह्न
in राज्य
0
UP Election 2027 से पहले महिलाओं के Cash Transfer पर घमासान, BJP-SP में छिड़ी जुबानी जंग

UP Election 2027 से पहले महिलाओं के Cash Transfer पर घमासान

UP Election 2027 Women Scheme: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद देने की चर्चा ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिलाओं को सालाना 50 हजार रुपये तक देने की योजना से जुड़ी खबरें वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। हालांकि, भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसी किसी योजना की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

You might also like

UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, गठबंधन पर कही बड़ी बात

UP Rajya Sabha Election: सपा के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव का जताया आभार

एक तरफ भाजपा की ओर से महिलाओं को सालाना 50 हजार रुपये देने की चर्चा चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये से आर्थिक सहायता शुरू करने और हर साल इसमें बढ़ोतरी करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसा पहुंचाने का मुद्दा यूपी की राजनीति में नया विवाद बनता जा रहा है।

डिंपल यादव ने BJP पर लगाए चुनावी फायदे के आरोप

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं के खातों में आर्थिक मदद भेजने की चर्चाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचाया गया और महाराष्ट्र में भी इसी तरह की कवायद हुई।

डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पैसा भेजकर उनकी ‘कॉन्शियस’ खरीदने की कोशिश की जा रही है। उनके इस बयान के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की संभावित योजना पर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला और इस चर्चा को भाजपा का एक और जुमला बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पिछले 10 साल में महिलाओं को सालाना 50 हजार रुपये दे सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि महिलाओं के हिस्से के हजारों करोड़ रुपये सरकार ने प्रचार पर खर्च किए।

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में महिलाओं को आर्थिक मदद देने की घोषणा के बाद अब उनसे पैसा वापस लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे महिलाओं में भाजपा के प्रति नाराजगी है और पार्टी को चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ₹40 हजार से शुरुआत करेंगे, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी।

‘महिलाओं को मूर्ख समझना बंद करे बीजेपी’

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा महिलाओं को 50 हजार रुपये देने की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कुछ पैसा पहले और बाकी बाद में देने की बात कही जा रही है।

सुरेंद्र राजपूत ने बिहार का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां भी इसी तरह की योजना की गई थी और अब पैसा वापस लेने की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी यूपी की महिलाओं को भाजपा मूर्ख समझना बंद करे। महिलाएं बिकाऊ नहीं हैं, टिकाऊ हैं।

BJP ने विपक्ष के आरोपों पर किया पलटवार

विपक्ष के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि सरकार की ओर से जितने पैसे की घोषणा होती है, डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी तक पूरी राशि पहुंचती है।

नीरज सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को 50 हजार रुपये देने वाली योजना की अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के कल्याण के लिए कोई योजना आने वाली है तो विपक्ष को उसका स्वागत करना चाहिए, न कि उसका विरोध करना चाहिए।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी दी प्रतिक्रिया

महिलाओं को चुनाव से पहले Cash Transfer दिए जाने की चर्चाओं पर उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक, महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम तैयार किए हैं और इस दिशा में अन्य योजनाओं को भी शामिल किया गया है।

दरअसल, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटर्स को राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार और महाराष्ट्र में महिलाओं के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली योजनाओं के बाद यूपी में भी ऐसी संभावित घोषणा की चर्चा ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि चुनाव से पहले भाजपा महिलाओं के लिए किसी Cash Transfer योजना की औपचारिक घोषणा करती है या नहीं।

Tags: Akhilesh YadavBJPSamajwadi PartyUP ElectionWomen Scheme
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 3:53 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर...

Read moreDetails

Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, गठबंधन पर कही बड़ी बात

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 3:18 अपराह्न
0
Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, गठबंधन पर कही बड़ी बात

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी चुनाव...

Read moreDetails

UP Rajya Sabha Election: सपा के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव का जताया आभार

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 3:09 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election: सपा के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव का जताया आभार

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद धनराज नथवानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के...

Read moreDetails

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरेंगी Divya Mittal! ओम प्रकाश राजभर बोले- ‘जिसके पास पैसा…’

by Team IBM News 24
29 सितम्बर 2026 6:34 अपराह्न
0
IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरेंगी Divya Mittal! ओम प्रकाश राजभर बोले- ‘जिसके पास पैसा…’

IAS की नौकरी छोड़ने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया है। उनके इस फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के...

Read moreDetails

कार में चलता-फिरता अस्पताल! ₹3 लाख की ‘Doctor on Duty’ मशीन से 10 मिनट में 75 टेस्ट, गांवों तक पहुंचेगी Health Service

by Team IBM News 24
29 सितम्बर 2026 5:54 अपराह्न
0
कार में चलता-फिरता अस्पताल! ₹3 लाख की ‘Doctor on Duty’ मशीन से 10 मिनट में 75 टेस्ट, गांवों तक पहुंचेगी Health Service

कल्पना कीजिए कि अस्पताल जैसी कई जरूरी स्वास्थ्य जांच के लिए बड़ी बिल्डिंग या भारी-भरकम मशीनों वाली लैब की जरूरत न पड़े। एक पोर्टेबल मशीन को कार में...

Read moreDetails
Next Post
Lucknow में 101 अवैध इमारतों पर चलेगा Bulldozer, 17 अगस्त से LDA का बड़ा Demolition अभियान

LDA Action: Lucknow में 101 अवैध इमारतों पर चलेगा Bulldozer, 17 अगस्त से LDA का बड़ा Demolition अभियान

ADVERTISEMENT

Related News

UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

18 सितम्बर 2026 12:39 अपराह्न
Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- कई मुद्दों पर चुप क्यों हैं कांग्रेस नेता?

13 अगस्त 2026 3:31 अपराह्न
UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

22 अगस्त 2026 4:28 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले
  • INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का भी मांगेगा समय
  • UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.