IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Gram Panchayat Award: यूपी की 10 ग्राम पंचायतों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार; जानें कौन बन सकता है विजेता?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 5:58 अपराह्न
in राज्य
0
Raksha Bandhan पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- बेटियों के सपनों को पंख दे रही Double Engine सरकार

उत्तर प्रदेश में बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को अब उनके विकास कार्यों के लिए बड़ा आर्थिक पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की 10 ग्राम पंचायतों का चयन अलग-अलग श्रेणियों में किया जाएगा और हर विजेता पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में इस तरह का पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

इस योजना के लिए पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पंचायतों का चयन उनके काम और उपलब्धियों के आधार पर 10 अलग-अलग श्रेणियों में किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य बेहतर काम करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करना और गांवों में विकास की रफ्तार को और तेज करना है।

किन 10 श्रेणियों में होगा ग्राम पंचायतों का चयन?

‘मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ में ग्राम पंचायतों के लिए 10 अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। इनमें घर-घर कचरा उठाकर उसका उचित निस्तारण करने वाली पंचायत, अपनी आय यानी Own Source Revenue (OSR) बढ़ाने वाली पंचायत और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों तक अधिक सेवाएं पहुंचाने वाली पंचायत शामिल हैं।

इसके अलावा ‘मेरा तालाब, मेरी योजना’ में बेहतर काम करने वाली, आधार केंद्र का अच्छा संचालन करने वाली और दूषित पानी के बेहतर प्रबंधन वाली ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। वहीं प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता और जैविक कृषि के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतें भी इस योजना में दावेदारी कर सकेंगी।

20 नंबर के आधार पर तय होगी पहली परीक्षा

योजना में शामिल होने के लिए ग्राम पंचायतों को सीएम अवॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान पंचायतों को निर्धारित सवालों के जवाब देने होंगे। इस चरण में सफल पंचायतों को 20 नंबर मिलेंगे और इसमें पात्रता हासिल करने वाली पंचायतों को अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा।

एक ग्राम पंचायत केवल एक ही श्रेणी में आवेदन कर सकेगी। इसके बाद पंचायतों के काम की जांच पहले जिला स्तर पर जिलाधिकारी और फिर मंडल स्तर पर मंडलायुक्त की ओर से की जाएगी। अंतिम विजेता का फैसला राज्य स्तर पर गठित कमेटी करेगी। यदि दो पंचायतों के अंक समान रहते हैं तो अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत को प्राथमिकता दी जाएगी।

50 लाख रुपये से गांव में होंगे विकास के काम

पुरस्कार जीतने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह रकम सीधे संबंधित ग्राम पंचायत के खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद इस राशि से गांव में कौन-कौन से विकास कार्य कराए जाएंगे, इसका निर्णय ग्राम पंचायत की खुली बैठक में लिया जाएगा।

खुली बैठक में विकास कार्य तय होने के बाद उसी के अनुसार पंचायत में काम कराया जा सकेगा। सरकार को उम्मीद है कि पुरस्कार की यह योजना ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी और इससे गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Tags: Gram PanchayatPanchayati RajRural DevelopmentUP GovernmentUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Rinku Singh Priya Saroj Wedding: शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

ADVERTISEMENT

Related News

CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान

CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान

3 सितम्बर 2026 12:10 अपराह्न
CEC ज्ञानेश कुमार की शक्तियों पर सुनवाई के बीच Supreme Court का बड़ा सवाल, ‘Form 6 में बदलाव किसने किया?’

CEC ज्ञानेश कुमार की शक्तियों पर सुनवाई के बीच Supreme Court का बड़ा सवाल, ‘Form 6 में बदलाव किसने किया?’

5 अक्टूबर 2026 2:40 अपराह्न
CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

1 सितम्बर 2026 7:16 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.