IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ ने पकड़ी रफ्तार, 47 लाख लोग जुड़े; 25 लाख घरों तक पहुंचा सफाई का संदेश

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
3 अक्टूबर 2026 4:09 अपराह्न
in राज्य
0
2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM बनने की अटकलों पर CM ने दिया दो टूक जवाब

उत्तर प्रदेश में इस बार ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान ने व्यापक जनभागीदारी का रूप लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चला। ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ थीम के तहत चले इस अभियान में आम लोगों के साथ नगर निगमों, नगर पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सफाई मित्रों के सम्मान पर भी विशेष जोर दिया गया।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

21 हजार से ज्यादा जनभागीदारी कार्यक्रम, 27 लाख नागरिक जुड़े

अभियान की शुरुआत प्रदेश के सभी निकायों में मेयर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और करीब 12 लाख नागरिकों की भागीदारी के साथ श्रमदान से हुई। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान 21 हजार से अधिक जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 27 लाख नागरिकों ने हिस्सा लिया।

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों, स्वच्छ सारथी क्लबों और स्वयं सहायता समूहों सहित करीब 47 लाख नागरिक अभियान से जुड़े। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई के लिए 157 घंटे का महासफाई अभियान भी चलाया गया।

17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान को 17 अक्टूबर 2026 तक आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है।

प्रदेश में करीब 1.22 लाख स्वच्छता लक्षित इकाइयां यानी CTU चिन्हित की गईं। इनमें से करीब 1.10 लाख का विलोपन नागरिकों की भागीदारी से किया जा चुका है। अभियान के तहत करीब 25 हजार सार्वजनिक स्थलों, 6,788 बाजारों, 13,919 मोहल्लों, 9,440 शौचालयों और 6,769 कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

‘स्वच्छ पाठशाला’ से जुड़े 2.16 लाख बच्चे

स्वच्छता को लेकर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘स्वच्छ पाठशाला’ कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा बनाया गया। इसके तहत करीब 13 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए। 3,640 स्वच्छ सारथी क्लबों से जुड़े करीब 2.16 लाख बच्चों को इन गतिविधियों के माध्यम से अभियान से जोड़ा गया।

बच्चों के बीच स्वच्छता से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए 8,358 प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदतों को मजबूत करने के साथ उनके माध्यम से परिवार और समाज तक भी स्वच्छता का संदेश पहुंचाना रहा।

सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस

अभियान के दौरान सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी गई। स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर के तहत 4,202 शिविर लगाए गए, जिनमें करीब 99 हजार सफाई मित्र शामिल हुए। इस दौरान करीब 40 हजार सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

इसके अलावा करीब 88 हजार सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 63 हजार सफाई मित्रों को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई, जबकि करीब 1.77 लाख सफाई मित्रों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

25 लाख घरों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश

जनभागीदारी को घरों तक पहुंचाने के लिए करीब 25 लाख परिवारों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया। लोगों को घरों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग करने और अपने आसपास की सफाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।

‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत RRR यानी Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा पर 3,461 कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता से संबंधित 17,486 गतिविधियां हुईं, जिनमें एक लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लिया।

2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर सम्मान

2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अलग-अलग निकायों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले सफाई मित्रों, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों, ब्रांड एंबेसडरों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।

इस अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में स्वच्छता को केवल सरकारी गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय आम लोगों की रोजमर्रा की जिम्मेदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया। जनभागीदारी, स्कूलों में जागरूकता, सफाई मित्रों की सुरक्षा और घरों तक स्वच्छता संदेश पहुंचाने जैसी गतिविधियों के जरिए अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया गया।

Tags: SanitationSwachh BharatSwachhta Hi SevaUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election 2027 में AAP-Samajwadi Party Alliance? संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

UP Election 2027 में AAP-Samajwadi Party Alliance? संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

23 अगस्त 2026 6:13 अपराह्न
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: CM योगी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'राष्ट्र प्रथम' ही था जीवन का ध्येय

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: CM योगी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ ही था जीवन का ध्येय

16 अगस्त 2026 8:51 अपराह्न
PM Modi Birthday: मेलोनी से पुतिन-नेतन्याहू तक, पीएम मोदी को मिलीं खास Birthday Wishes

PM Modi Birthday: मेलोनी से पुतिन-नेतन्याहू तक, पीएम मोदी को मिलीं खास Birthday Wishes

17 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.