IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा! लापता बेटे की तलाश में पहुंचे माता-पिता से मारपीट का आरोप

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
6 अक्टूबर 2026 12:35 अपराह्न
in राज्य
0
Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा! लापता बेटे की तलाश में पहुंचे माता-पिता से मारपीट का आरोप

मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज आश्रम के बाहर मंगलवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई। मेरठ से अपने लापता बेटे प्रिंस की तलाश में पहुंचे माता-पिता के साथ कथित तौर पर आश्रम के सेवादारों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया।

You might also like

UP Junior Teacher Exam 2026 में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू होगी Negative Marking, जानें कितने अंक कटेंगे

Prerna Canteen UP: महिलाओं की कमाई का नया रास्ता! 2100 से ज्यादा प्रेरणा कैंटीन बनीं रोजगार का बड़ा सहारा, 10 हजार परिवारों को फायदा

CM Yogi का बड़ा दावा: 2017 के बाद यूपी ने भरी ऐसी उड़ान, मोबाइल से माइक्रोचिप और AI तक पहुंचा प्रदेश

2024 में आश्रम पहुंचे थे प्रिंस, फिर नहीं मिला पता

जानकारी के मुताबिक मेरठ निवासी प्रिंस 10 मई 2024 को अपने परिवार के साथ केलि कुंज आश्रम पहुंचे थे। परिवार प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्ता में शामिल होने आया था। परिजनों का आरोप है कि एकांतिक वार्ता खत्म होने के बाद प्रिंस आश्रम परिसर से बाहर नहीं आया और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया।

बेटे के लापता होने के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रिंस के माता-पिता केलि कुंज आश्रम के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

‘बेटे को वापस लिए बिना नहीं जाएंगे’, आश्रम के बाहर बैठे माता-पिता

परिजनों ने धरने के दौरान कहा कि वे अपने बेटे प्रिंस को वापस लिए बिना आश्रम के बाहर से नहीं जाएंगे। इसी दौरान आश्रम के कुछ अनुयायियों और शिष्यों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कहासुनी कथित मारपीट में बदल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

मारपीट के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। इन सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आश्रम के बाहर कई दिनों से परिजन कर रहे प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मथुरा-वृंदावन पहुंचे कुछ लोगों के परिजन प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका दावा है कि उनके बच्चे यहां आने के बाद लापता हो गए और अभी तक अपने घर वापस नहीं पहुंचे हैं।

हालांकि, कुछ परिवारों के बच्चे बाद में मिल भी गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अलग-अलग शिकायतों तथा घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags: Keli Kunj AshramMathura NewsMissing CasePremanand MaharajVrindavan
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Junior Teacher Exam 2026 में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू होगी Negative Marking, जानें कितने अंक कटेंगे

by Team IBM News 24
6 अक्टूबर 2026 12:25 अपराह्न
0
UP Junior Teacher Exam 2026 में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू होगी Negative Marking, जानें कितने अंक कटेंगे

उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) परीक्षा का पैटर्न...

Read moreDetails

Prerna Canteen UP: महिलाओं की कमाई का नया रास्ता! 2100 से ज्यादा प्रेरणा कैंटीन बनीं रोजगार का बड़ा सहारा, 10 हजार परिवारों को फायदा

by Team IBM News 24
6 अक्टूबर 2026 12:16 अपराह्न
0
UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों की रोजाना आवाजाही अब ग्रामीण महिलाओं के लिए कमाई और कारोबार का जरिया बन रही है। प्रदेश में 2100 से अधिक प्रेरणा कैंटीन...

Read moreDetails

CM Yogi का बड़ा दावा: 2017 के बाद यूपी ने भरी ऐसी उड़ान, मोबाइल से माइक्रोचिप और AI तक पहुंचा प्रदेश

by Team IBM News 24
6 अक्टूबर 2026 11:59 पूर्वाह्न
0
CM Yogi का बड़ा दावा: 2017 के बाद यूपी ने भरी ऐसी उड़ान, मोबाइल से माइक्रोचिप और AI तक पहुंचा प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और 2017 के बाद प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स'...

Read moreDetails

UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 8:50 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने...

Read moreDetails

Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 हजार से ज्यादा परिवार पिछले पांच दिनों से बाढ़ और...

Read moreDetails
ADVERTISEMENT

Related News

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?

24 सितम्बर 2026 4:37 अपराह्न
UP Maternity Leave: महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! Second Maternity Leave से हटाई 2 साल की शर्त

UP Maternity Leave: महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! Second Maternity Leave से हटाई 2 साल की शर्त

24 अगस्त 2026 9:37 अपराह्न
UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

14 अगस्त 2026 5:37 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा! लापता बेटे की तलाश में पहुंचे माता-पिता से मारपीट का आरोप
  • UP Junior Teacher Exam 2026 में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू होगी Negative Marking, जानें कितने अंक कटेंगे
  • Prerna Canteen UP: महिलाओं की कमाई का नया रास्ता! 2100 से ज्यादा प्रेरणा कैंटीन बनीं रोजगार का बड़ा सहारा, 10 हजार परिवारों को फायदा

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.