IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:47 पूर्वाह्न
in देश
0
PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई दशकों में प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्र सेवा’ के मंत्र को अपनाते हुए लगातार काम किया है।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

नितिन नवीन ने कहा, ‘7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरा होने वाले हैं. पिछले 25 वर्षों में जनसेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को पकड़ते हुए जनसेवा के कार्य को जारी रखा हुआ है. प्रधानमंत्री जी के मन में जो ध्येय वाक्य रहे उनको पूरा करने का काम किया.’

गरीबी, वैक्सीनेशन और अर्थव्यवस्था का किया जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए गरीबों, युवाओं और अन्य वर्गों के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा, ’25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, कोविड की फ्री वैक्सीन, फ्री राशन देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है. उनका सफर साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ और देश के प्रधान सेवक के रूप में जो काम को आगे बढ़ाया वो उनके दृढ़ संकल्प के के चलते हुआ. जब उनको नेतृत्व संभाला तब अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव में थी. आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारे देश की है.’

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों से मिलने वाला सम्मान वास्तव में भारत की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘देशों ने प्रधानमंत्री को सम्मान दिया वो देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा देने का काम किया. नक्सलवाद को समाप्त किया. विकास ही नहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी मजबूत किया. राम मंदिर हो या काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर इन सब विरासतों को सृजित करने का काम किया. युवाओं में जो निराशा का भाव था उनमें आशा का संचार करने का काम किया. स्टार्ट अप के जरिए रोजगार देने वाला बनाया. गुजरात मॉडल सभी राज्यो के लिए मॉडल बना.’

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी यानी ‘ज्ञान’ को केंद्र में रखकर काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को बेदाग बताते हुए कहा कि इस संदेश को देश के लोगों तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होने के कारण इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों की ओर से दीप जलाने के कार्यक्रम भी होंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। भाजपा का फोकस इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा।

Tags: BJP NewsNarendra ModiNitin Nabin
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

Related News

राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

5 अक्टूबर 2026 3:03 अपराह्न
CM योगी का Independence Day पर बड़ा संदेश, देश विरोधी ताकतों को किया Alert; बोले- आजादी का मतलब...

CM योगी का Independence Day पर बड़ा संदेश, देश विरोधी ताकतों को किया Alert; बोले- आजादी का मतलब…

15 अगस्त 2026 7:43 अपराह्न
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

25 नवम्बर 2025 4:56 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.