IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

मायावती का बड़ा खुलासा: Ashok Siddharth ने क्यों नहीं लिया तुरंत संन्यास? बोलीं- ‘किस्म-किस्म के हथकंडे’ अपनाते रहे

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:45 अपराह्न
in राज्य
0
मायावती का बड़ा खुलासा: Ashok Siddharth ने क्यों नहीं लिया तुरंत संन्यास? बोलीं- ‘किस्म-किस्म के हथकंडे’ अपनाते रहे

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने को लेकर बड़ा दावा किया है। मायावती ने कहा कि पार्टी की ओर से राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दिए जाने के बावजूद अशोक सिद्धार्थ ने तत्काल घोषणा नहीं की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव के बावजूद अशोक सिद्धार्थ पूरी रात संन्यास की घोषणा को टालने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहे।

You might also like

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

कांग्रेस में लौटे Amarmani Tripathi तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अशोक सिद्धार्थ के साथ-साथ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने अशोक सिद्धार्थ के संन्यास की घोषणा के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और भी तथ्य पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखे जा सकते हैं।

अशोक सिद्धार्थ के इस्तीफे को लेकर मायावती का दावा

मायावती ने कहा कि ‘जिस दिन बीएसपी ने अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी तो उस दिन इन्होंने इनके उपर काफी दबाव पड़ने के बावजूद भी अपने संन्यास लेने की घोषणा तब तत्काल नहीं की थी. क्योंकि उस दिन यह पूरी रातभर इसे रुकवाने के लिए क़िस्म-क़िस्म के हथकंडे इस्तेमाल करते रहे.

बसपा चीफ ने आगे लिखा कि जिसमें कामयाबी नहीं मिलने पर, फिर मजबूरी में, अगले दिन यह सोच कर इनको लगभग प्रातः 6:30 बजे अपने संन्यास की काफी किन्तु-परन्तु वाली घोषणा करनी पड़ी है, कि कहीं ज्यादा देरी होने पर और भी बड़ा नुकसान ना हो जाये, जिसके बारे में सही समय आने पर पार्टी के लोगों को और भी बहुत कुछ ज़रूर बताया जायेगा.’

मायावती के इस बयान के बाद अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास को लेकर विवाद और गहरा गया है। बसपा सुप्रीमो के संकेत से यह भी माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले दिनों में इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कुछ और पहलुओं को सार्वजनिक कर सकती है।

सपा-कांग्रेस पर भी मायावती का हमला

मायावती ने अपनी पोस्ट में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे उनकी जातिवादी और संकीर्ण सोच नहीं बदल सकती।

बसपा सुप्रीमो ने उन राजनीतिक दलों पर भी तंज कसा जो पार्टी से निकाले गए नेताओं को अपने साथ लेने की बात कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे दलों को डूबता हुआ जहाज बताते हुए सवाल किया कि कोई उनके साथ शामिल होकर अपना राजनीतिक भविष्य क्यों खराब करेगा।

मायावती ने संन्यास को बताया था ‘देर से उठाया सही कदम’

अशोक सिद्धार्थ ने गुरुवार को राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैसले को देर से उठाया गया सही कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ ने सही समय पर राजनीति से संन्यास ले लिया होता तो बसपा, बहुजन मूवमेंट और आकाश आनंद को भी विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।

इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद को भी पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। अब अशोक सिद्धार्थ के संन्यास को लेकर मायावती के नए बयान ने बसपा के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाओं को एक बार फिर तेज कर दिया है।

Tags: Akash AnandAshok SiddharthBSPMayawatiUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 6:01 अपराह्न
0
BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

लखनऊ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बंथरा थाना क्षेत्र में बीजेपी बूथ अध्यक्ष अरविंद...

Read moreDetails

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:35 अपराह्न
0
विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में पुलिस की...

Read moreDetails

कांग्रेस में लौटे Amarmani Tripathi तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:27 अपराह्न
0
कांग्रेस में लौटे Amarmani Tripathi तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर अमरमणि त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके अमरमणि त्रिपाठी कुछ समय पहले ही महाराजगंज की...

Read moreDetails

PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:24 अपराह्न
0
PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल को उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं।...

Read moreDetails

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 8:48 अपराह्न
0
Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने...

Read moreDetails
Next Post
BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Azam Khan के करीबियों पर ED का शिकंजा! संदिग्ध फर्मों और बैंक खातों से खुलेंगे राज, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Azam Khan के करीबियों पर ED का शिकंजा! संदिग्ध फर्मों और बैंक खातों से खुलेंगे राज, खंगाले जा रहे दस्तावेज

2 सितम्बर 2026 2:56 अपराह्न
Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

9 सितम्बर 2026 11:14 पूर्वाह्न
Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

12 अगस्त 2026 7:27 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर
  • BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!
  • BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.