IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Hindi Diwas पर अमित शाह का Gen Z को बड़ा संदेश, बोले- ‘भाषा छोड़ना सबसे बड़ी भूल, अपनी भाषा पर गर्व करें’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:17 अपराह्न
in देश
0
Hindi Diwas पर अमित शाह का Gen Z को बड़ा संदेश, बोले- ‘भाषा छोड़ना सबसे बड़ी भूल, अपनी भाषा पर गर्व करें’

हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत की भाषाई विविधता को देश की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भारत भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि वाला अनोखा देश है। अक्सर देश में अलग-अलग भाषाओं के होने को कमी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन उनके मुताबिक इतनी भाषाओं का होना भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

अमित शाह ने कहा कि हर भाषा अपने साथ एक इतिहास, लोक परंपराएं और दुनिया को देखने का अलग नजरिया लेकर आती है। ये सभी पहलू युवा पीढ़ी के मूल्यों को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके मुताबिक भारत की भाषाई विविधता देश में ‘विविधता में एकता’ की भावना को और मजबूत करती है।

अमित शाह की Gen Z से अपील- ‘अपनी भाषा को न छोड़ें’

हिंदी दिवस पर युवाओं को संदेश देते हुए अमित शाह ने कहा, “मैं युवाओं से कहना चाहता हूं, दुनिया की जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन अपनी भाषा को न छोड़ें. मैं देश भर के सभी माता-पिता से भी कहना चाहता हूं कि वे अपने बच्चों से उनकी मातृभाषा में ही बात करें. अपनी भाषा बोलने से इंसान छोटा महसूस करे, ऐसी हीन भावना से बड़ा कोई पाप नहीं है. भाषा ही हमें हमारी मां, हमारी मिट्टी, हमारे इतिहास और हमारी संस्कृति से जोड़ती है.”

गृह मंत्री ने भाषाओं को केवल बातचीत का माध्यम मानने के बजाय उन्हें समाज की पहचान और स्मृति से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि भाषाई विविधता भारत की सांस्कृतिक शक्ति है और अलग-अलग भाषाओं का अस्तित्व देश की एकता को कमजोर नहीं करता, बल्कि उसे और मजबूत करता है।

‘हिंदी किसी भाषा की प्रतिस्पर्धी नहीं, राष्ट्रीय एकात्मता की कड़ी’

अमित शाह ने कहा, ”हमारा देश भारत भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि की भूमि है. सभी कहते हैं भारत की भाषाएं अलग अलग है वो हमारी कमी है, लेकिन मैं मानता हूं कि अलग भाषाएं होना हमारी ताकत है. भाषाई बहुलता भारत में विविधता में एकता की भावना को सशक्त बनाती है. भाषा केवल संवाद का साधन नहीं होती है, वह किसी भी समाज की स्मृति होती है, उसका आत्मबोध होता है.”

उन्होंने हिंदी की भूमिका पर आगे कहा, ”हिंदी संवाद, संपर्क और समन्वय की भाषा के रूप में देश के विभिन्न समुदाय के लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हिंदी का विकास भी तभी सार्थक है जब वह बाकि भाषाओं के साथ आगे बढ़े, हिंदी किसी भाषा की प्रतिस्पर्धि नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकात्मता की महत्वपूर्ण कड़ी है. इसका प्रमाण हमारा अपना इतिहास है.”

अमित शाह के मुताबिक हिंदी का विकास देश की दूसरी भाषाओं के विकास के साथ होना चाहिए। उन्होंने हिंदी को अन्य भारतीय भाषाओं का प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग समुदायों के बीच संपर्क और राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

अमित शाह ने स्वामी दयानंद, गांधी और सुभाष चंद्र बोस का दिया उदाहरण

गृह मंत्री ने हिंदी के विकास और जनसंवाद में विभिन्न महापुरुषों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा, ”स्वामी दयानंद सरस्वती की मातृभाषा गुजराती थी, लेकिन उन्होने सत्यार्थ प्रकाश हिंदी में लिखा, गांधी जी ने 1918 में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की स्थापना की, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बांग्ला भाषी थे, लेकिन उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की और जय हिन्द का नारा दिया पर उन्होंने आजाद हिन्द फौज की संपर्क भाषा हिंदी को बनाया, यानी हिंदी को सभी लोगों ने जनसंवाद की भाषा बनाने में योगदान दिया है. उन महापुरुषों का योगदान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिनकी अपनी मातृभाषा हिंदी कभी नहीं रही.”

उन्होंने कहा कि इन उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि हिंदी को जनसंवाद और संपर्क की भाषा बनाने में केवल हिंदी भाषी लोगों का ही नहीं, बल्कि अलग-अलग मातृभाषाओं वाले महापुरुषों का भी योगदान रहा है।

14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है Hindi Diwas?

भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी के महत्व, उसके विकास और देश में भाषाई एकता में उसकी भूमिका को रेखांकित करना है।

Tags: Amit ShahGen ZHindi DiwasHindi Language
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारत की दूसरी शर्त मानी? गलवान के बाद अब क्या बदला

LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारत की दूसरी शर्त मानी? गलवान के बाद अब क्या बदला

ADVERTISEMENT

Related News

Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

14 अगस्त 2026 5:10 अपराह्न
UP-Japan Tourism Deal: जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी, Buddhist Circuit पर योगी सरकार का बड़ा प्लान

UP-Japan Tourism Deal: जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी, Buddhist Circuit पर योगी सरकार का बड़ा प्लान

22 अगस्त 2026 5:12 अपराह्न
UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

25 सितम्बर 2026 6:37 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.