IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP-Japan Tourism Deal: जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी, Buddhist Circuit पर योगी सरकार का बड़ा प्लान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 5:12 अपराह्न
in राज्य
0
UP-Japan Tourism Deal: जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी, Buddhist Circuit पर योगी सरकार का बड़ा प्लान

जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी

उत्तर प्रदेश को जापानी पर्यटकों के लिए भारत के प्रमुख बौद्ध और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर को उत्तर प्रदेश के Tourism Gateway के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को यामानाशी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कहा कि यामानाशी जापानी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के बौद्ध और आध्यात्मिक स्थलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

You might also like

UP-Japan Green Hydrogen Deal: जापान से हुआ बड़ा समझौता, Green Hydrogen का Hub बनेगा उत्तर प्रदेश!

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर पलटवार, बोले- BJP का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी और डिप्टी-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को Tourism Activities और Institutional Cooperation में बदलने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Buddhist Tourism को Global पहचान दिलाने की तैयारी

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बौद्ध पर्यटन के विकास की रणनीति में व्यापक बदलाव आया है। सरकार अब केवल ऐतिहासिक स्मारकों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर Connectivity, Tourist Facilities, Accommodation और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दे रही है।

मंत्री के अनुसार बौद्ध सर्किट के प्रमुख स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है। अब इन पर्यटन स्थलों को International Tourism Market से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। भगवान बुद्ध की विरासत भारत और जापान के लोगों के बीच सदियों से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों का माध्यम रही है, ऐसे में जापान उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बन सकता है।

Yamanashi बनेगा जापानी पर्यटकों के लिए UP का Gateway

जयवीर सिंह ने कहा कि यामानाशी जापानी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है। प्रदेश सरकार की कोशिश यामानाशी को जापान में उत्तर प्रदेश के Tourism Gateway के रूप में विकसित करने की है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को Buddhism, Spirituality, Wellness और Indian Culture में रुचि रखने वाले जापानी पर्यटकों के लिए प्रमुख गंतव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशाम्बी और संकिसा जैसे छह प्रमुख स्थल भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी यात्राओं से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यायों को सामने रखते हैं।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ तेजी से विकसित होते आर्थिक और Infrastructure Network के कारण भी निवेशकों के लिए आकर्षक बन रहा है। उन्होंने जापानी निवेशकों को प्रदेश के Tourism Sector में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और नए पर्यटन उत्पाद एवं अनुभव विकसित करने के लिए आमंत्रित किया।

UP Tourism की Diversity से जापानी प्रतिनिधिमंडल प्रभावित

यामानाशी के पर्यटन, संस्कृति एवं खेल विभाग के महानिदेशक योशीयुकी कोइजुमी ने उत्तर प्रदेश की पर्यटन विविधता और प्रतिनिधिमंडल के स्वागत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश में विरासत, आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति का अनूठा संगम है।’

बैठक में दोनों पक्षों के बीच जापानी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाओं और व्यावहारिक अवसरों पर भी चर्चा हुई। फिक्की पर्यटन समिति के अध्यक्ष प्रतीक हीरा ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश और जापान की साझा सांस्कृतिक विरासत पर्यटन सहयोग के लिए स्वाभाविक आधार तैयार करती है। उत्तर प्रदेश भगवान बुद्ध की भूमि है और जापान में शिव, गणेश, सरस्वती, कुबेर, लक्ष्मण और यहां तक कि भगवान कृष्ण जैसे भारतीय देवी-देवताओं के प्रति भी श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है’

Japanese Tourists के लिए Hospitality पर Focus

पर्यटन संवाद के दौरान जापानी पर्यटकों की पसंद और जरूरतों के अनुरूप Hospitality Facilities विकसित करने पर भी चर्चा हुई। लोटस निक्को की नेहा राय ने कहा कि ‘जापानी पर्यटकों के लिए विश्वसनीयता, समयबद्ध सेवाएं और खान-पान का विशेष महत्व है। बौद्ध सर्किट से गुजरने वाले जापानी पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए इन होटलों में जापानी भोजन की भी व्यवस्था की गई है।’

इस चर्चा का उद्देश्य जापानी पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश में यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाना है, ताकि वे बौद्ध स्थलों के साथ प्रदेश की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का भी अनुभव कर सकें।

Buddhist Circuit में तेजी से बढ़ी Tourist संख्या

उत्तर प्रदेश के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में प्रदेश के छह प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों पर करीब 22.4 लाख पर्यटक पहुंचे थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 81.8 लाख से अधिक हो गई।

इसी अवधि में Foreign Tourists की संख्या भी करीब 48 हजार से बढ़कर लगभग 4.43 लाख पहुंच गई। वर्ष 2026 में जनवरी से जून के बीच ही प्रमुख बौद्ध स्थलों पर 30.07 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें 2.02 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे।

ये आंकड़े उत्तर प्रदेश के Buddhist Tourism Sector में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय रुचि को दर्शाते हैं और जापान के साथ पर्यटन सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करते हैं।

UP और Yamanashi के बीच हुआ Tourism MoU

उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच Tourism Cooperation को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे।

समझौते के तहत पर्यटन क्षेत्र में Knowledge और Experiences का आदान-प्रदान, Joint Promotion Campaigns, Tourism Industry से जुड़े लोगों के बीच संपर्क, Religious और Cultural Tourism Routes का विकास तथा दोनों क्षेत्रों के बीच Tourist Footfall बढ़ाने के लिए सहयोग किया जाएगा।

जापानी प्रतिनिधिमंडल के उत्तर प्रदेश दौरे को प्रदेश की विविध Tourism Potential से परिचित कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आगरा में ताजमहल और ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में पर्यटन और उद्योग से जुड़े संवाद में हिस्सा लिया। इसके बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल वाराणसी और सारनाथ का दौरा करेगा।

Tags: Buddhist TourismJapan TourismTourism DevelopmentUttar PradeshYamanashi
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP-Japan Green Hydrogen Deal: जापान से हुआ बड़ा समझौता, Green Hydrogen का Hub बनेगा उत्तर प्रदेश!

by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 4:39 अपराह्न
0
UP-Japan Green Hydrogen Deal: जापान से हुआ बड़ा समझौता, Green Hydrogen का Hub बनेगा उत्तर प्रदेश!

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गोमती नगर स्थित ताज होटल...

Read moreDetails

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 4:28 अपराह्न
0
UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सहायता व्यवस्था को समझने के लिए यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के तहत जापानी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वीमेन पावर लाइन 1090 का...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर पलटवार, बोले- BJP का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’

by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 4:11 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर पलटवार, बोले- BJP का मतलब 'भाग जाओ पाकिस्तान'

उत्तर प्रदेश की राजनीति में PDA को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से PDA में 'P' का मतलब पाकिस्तान बताए जाने...

Read moreDetails

Sushant Golf City पर बड़ा फैसला! अधूरे काम अब LDA करेगा पूरे, हजारों Homebuyers को मिलेगी राहत

by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 12:23 अपराह्न
0
Sushant Golf City पर बड़ा फैसला! अधूरे काम अब LDA करेगा पूरे, हजारों Homebuyers को मिलेगी राहत

लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी के हजारों खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों और खरीदारों की समस्याओं...

Read moreDetails

Meerut Police Action: किसान नेताओं से कथित Third Degree पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

by Team IBM News 24
22 अगस्त 2026 12:15 अपराह्न
0
Meerut Police Action: किसान नेताओं से कथित Third Degree पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मेरठ में किसान नेताओं के साथ पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोपों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले में कार्रवाई...

Read moreDetails

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

21 अगस्त 2026 3:01 अपराह्न
‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

18 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न
Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

17 अगस्त 2026 1:47 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • UP-Japan Tourism Deal: जापानी पर्यटकों के लिए नया Gateway बनेगा यूपी, Buddhist Circuit पर योगी सरकार का बड़ा प्लान
  • UP-Japan Green Hydrogen Deal: जापान से हुआ बड़ा समझौता, Green Hydrogen का Hub बनेगा उत्तर प्रदेश!
  • UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.