IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Assam School Entry पर नई पाबंदी, CJP नेता आशुतोष रांका का CM हिमंत पर हमला- ‘क्या डर गए?’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 11:57 पूर्वाह्न
in देश
0
Assam School Entry पर नई पाबंदी, CJP नेता आशुतोष रांका का CM हिमंत पर हमला- ‘क्या डर गए?’

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। रांका असम में स्कूलों की स्थिति और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे हैं। गुवाहाटी में सीजेपी की बैठक से पहले पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से ही वह लगातार मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उन्होंने असम के स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर जारी नई गाइडलाइन पर सरकार को घेरा है।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

स्कूलों में एंट्री को लेकर आशुतोष रांका का सवाल

आशुतोष रांका ने असम के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- हिमंत और उनकी टीम इंस्टाग्राम पर अपने स्कूलों के बारे में रील्स बनाने में व्यस्त हैं, जबकि साथ ही स्कूलों में एंट्री पर रोक भी लगा रहे हैं. अगर असम के स्कूल इतने ही अच्छे हैं, तो स्कूलों में एंट्री पर रोक क्यों लगाई जा रही है? क्या डर गए?

स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

असम शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के तहत स्कूलों को सुबह की प्रार्थना शुरू होने से पहले अपने मुख्य गेट बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश को भी नियंत्रित किया जाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल कैंपस में प्रवेश करने से पहले पूर्व अनुमति लेनी होगी।

नई व्यवस्था के तहत स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कक्षाएं या स्कूल की अन्य गतिविधियां चलने के दौरान बिना अनुमति परिसर के अंदर तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड न किए जाएं। विभाग के मुताबिक, इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

1 अक्टूबर से लागू होंगी नई गाइडलाइन

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को परिसर में किसी भी अवांछित या अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। साथ ही पढ़ाई के लिए बेहतर और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। ये नई गाइडलाइन 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

हिरासत के बाद से CM पर लगातार हमलावर हैं रांका

गुवाहाटी में सीजेपी की बैठक से पहले असम पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था। रिहाई के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा था, असम पुलिस ने मुझे और मेरी टीम को अवैध तरीके से हिरासत में लिया. हमने पुलिस से पूछा कि हमें किस आधार पर हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है और उसे ऊपर से आदेश मिले हैं.’

इसके बाद से आशुतोष रांका लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। अब स्कूलों में प्रवेश और फोटो-वीडियो बनाने को लेकर जारी नई गाइडलाइन उनके निशाने पर है।

Tags: Ashutosh RankaAssam PoliticsAssam SchoolsCJPHimanta Biswa Sarma
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Nandigram Bypoll: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत पर SC पहुंची बंगाल सरकार, CJI बोले- सोमवार को होगी सुनवाई

Nandigram Bypoll: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत पर SC पहुंची बंगाल सरकार, CJI बोले- सोमवार को होगी सुनवाई

ADVERTISEMENT

Related News

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

Sougata Roy Car Attack: TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

18 अगस्त 2026 7:51 अपराह्न
CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

1 सितम्बर 2026 7:16 अपराह्न
Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

25 अगस्त 2026 12:15 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.