IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Sougata Roy Car Attack: TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
18 अगस्त 2026 7:51 अपराह्न
in देश
0
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

Sougata Roy Car Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को मंगलवार, 18 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर एयरपोर्ट परिसर में उनकी कार को घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इस दौरान उनकी कार पर हमला किए जाने और ड्राइवर के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए गए हैं।

You might also like

तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

सौगत रॉय कोलकाता एयरपोर्ट की एक समिति के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को एयरपोर्ट परिसर में समिति की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया। उनके सुरक्षा गार्ड किसी तरह उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच से निकालकर बैठक स्थल तक ले जाने में सफल रहे।

Kolkata Airport पर क्यों हुआ सौगत रॉय का विरोध?

सौगत रॉय जब एयरपोर्ट परिसर में बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे, तभी वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और काले झंडे लहराते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

टीएमसी सांसद की कार पर कथित हमले के साथ उनके ड्राइवर पर भी हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, घटना को लेकर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आई है, यह स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह सौगत रॉय को प्रदर्शनकारियों से बचाकर बैठक में पहुंचाया।

TMC ने घटना को बताया लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा

सौगत रॉय की कार पर हुए कथित हमले की टीएमसी ने निंदा की है। टीएमसी के जांगीपुर जिला संगठन की आईटी विंग के अकबर शेख ने कहा, “हमारे सांसद की कार पर कायरतापूर्ण हमला किया गया, जो बेहद ही शर्मनाक है. यह हमारे लोकतांत्रित मूल्यों के लिए खतरा है.”

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना विरोधियों की अराजकतावादी मानसिकता और राजनीतिक कुंठा को दर्शाती है। अकबर शेख ने कहा, “हमारे समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है और हम दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. हम जनता की आवाज की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे.”

टीएमसी ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और इसे राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा का मामला बताया है।

सौगत रॉय के साथ पहले भी हो चुका है विरोध

यह पहली बार नहीं है जब सौगत रॉय को सार्वजनिक तौर पर विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले 28 मई को भी उत्तर 24 परगना जिले की दमदम लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके रॉय का अपने संसदीय क्षेत्र में विरोध किया गया था।

उस समय वह एक पुलिस थाने से ज्ञापन सौंपकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके वाहन पर अंडा भी फेंका गया था।

सौगत रॉय ने उस समय क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। अब कोलकाता एयरपोर्ट पर हुए ताजा विरोध के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी टकराव तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Tags: BJPKolkata AirportSougata RoyTMCWest Bengal Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

by Team IBM News 24
3 अक्टूबर 2026 1:31 अपराह्न
0
तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के कथित सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Read moreDetails

कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

by Team IBM News 24
3 अक्टूबर 2026 12:37 अपराह्न
0
कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

कर्नाटक में सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बारिश की कमी, फसल नुकसान, पानी की समस्या और किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच राज्य सरकार...

Read moreDetails

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 1:14 अपराह्न
0
Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के मौके पर संविधान सदन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर...

Read moreDetails

PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 12:57 अपराह्न
0
PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना के बाद घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हुई इस...

Read moreDetails

Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 2:55 अपराह्न
0
Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

केरल हाई कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में तैयार किए जाने वाले प्रसादम को लेकर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। अदालत ने...

Read moreDetails
Next Post
‘पति को खोया, अब नहीं चाहती वही दोहराया जाए’, Chidambaram के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर शहीद की पत्नी का फूटा गुस्सा

‘पति को खोया, अब नहीं चाहती वही दोहराया जाए’, Chidambaram के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर शहीद की पत्नी का फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

Related News

Delhi Master Plan 2047: 40 लाख नए घर, 695 KM Metro और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर से बदलेगा राजधानी का नक्शा

Delhi Master Plan 2047: 40 लाख नए घर, 695 KM Metro और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर से बदलेगा राजधानी का नक्शा

20 अगस्त 2026 7:27 अपराह्न
Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय’, STF पर भी साधा निशाना

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय’, STF पर भी साधा निशाना

31 अगस्त 2026 7:45 अपराह्न
Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, ‘काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर’ बनाने की बात

Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, ‘काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर’ बनाने की बात

4 सितम्बर 2026 12:21 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
  • UP में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ ने पकड़ी रफ्तार, 47 लाख लोग जुड़े; 25 लाख घरों तक पहुंचा सफाई का संदेश
  • ब्लॉक प्रमुख से UP Congress Chief तक, कौन हैं Aradhana Mishra ‘मोना’? 20 साल का ऐसा है सियासी सफर

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.