IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Akash Anand ने फिर मायावती से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी चुप्पी को गलत समझा’, BSP को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 1:24 अपराह्न
in राज्य
0
Akash Anand ने फिर मायावती से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी चुप्पी को गलत समझा’, BSP को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बाहर किए जाने के करीब एक महीने बाद आकाश आनंद ने एक बार फिर पार्टी सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी है। 2 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखे एक लंबे पोस्ट में आकाश आनंद ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं और BSP को अपना परिवार बताया।

You might also like

UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित

योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर

Akhilesh Yadav Gen-Z Style: बोले- ‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’

मायावती को राजनीतिक गुरु और बुआ मां बताया

आकाश आनंद ने अपने पोस्ट में मायावती को संबोधित करते हुए लिखा, ‘परम आदरणीय बहन जी, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं. राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं.’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं। आकाश ने साफ किया कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है.’

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती के फैसले का किया समर्थन

आकाश आनंद ने मायावती के अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके राजनीति से संन्यास के फैसले को भी उचित बताया। उन्होंने लिखा, ‘अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है. व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है.’

उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, जिसकी वजह से मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाए। आकाश ने कहा, ‘उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया. मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं.’

आकाश आनंद ने फिर BSP में काम करने का अवसर मांगा

आकाश आनंद ने अपने पोस्ट में मायावती के नेतृत्व में दोबारा पार्टी और मिशन की सेवा करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं. विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा. बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व. यही मेरी राजनीति है. जय भीम. जय बसपा.’

इससे पहले सितंबर 2026 में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा की थी। उससे पहले 3 सितंबर को उन्हें पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाया गया था।

Tags: Akash AnandBahujan Samaj PartyBSPMayawatiUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 1:46 अपराह्न
0
UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित

लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस...

Read moreDetails

योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 3:28 अपराह्न
0
योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक देकर सम्मानित किया। लखनऊ...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav Gen-Z Style: बोले- ‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 3:03 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav Gen-Z Style: बोले- ‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधने के लिए Gen-Z के बीच चर्चित नारों के अंदाज...

Read moreDetails

UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 3:53 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर...

Read moreDetails

Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, गठबंधन पर कही बड़ी बात

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 3:18 अपराह्न
0
Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, गठबंधन पर कही बड़ी बात

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी चुनाव...

Read moreDetails
Next Post
UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित

UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

26 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

21 अगस्त 2026 3:01 अपराह्न
UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

22 अगस्त 2026 4:28 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित
  • Akash Anand ने फिर मायावती से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी चुप्पी को गलत समझा’, BSP को लेकर भी किया बड़ा ऐलान
  • Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.