IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 5:00 अपराह्न
in राज्य
0
Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- 'वो मजबूर कर रहे हैं...'

Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हालिया टिप्पणी पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उनकी बयानबाजी उन सहयोगियों को सोचने पर मजबूर कर रही है, जो पहले या अब तक उनके साथ खड़े रहे हैं।

You might also like

Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात

Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘UP में Film City की Shooting चालू’

Lucknow में घर का सपना होगा पूरा! LDA की 2 Housing Schemes में 4000 Plots, जानें Registration कब से

जयंत चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर नेताओं के साथ बैठक भी की। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और पश्चिमी यूपी की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद चंदन चौहान समेत RLD के कई गुर्जर नेता मौजूद रहे।

Jayant Chaudhary बोले- सहयोगियों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं

अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा, “वो अपनी बात कहें तो अच्छा है, उनके साथ खड़े होने वाले हर सहयोगी, जिन्होंने आज तक उनका सहयोग किया हो या आज भी उनके साथ खड़े हों, उनको वो इस तरह की बयानबाजी से सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.”

जयंत चौधरी ने आगे लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा, “बाकी लोकतंत्र है, जनता सबको बनाती है. जनता जनार्दन है.”

वहीं, जब उनसे अखिलेश यादव की ओर से की गई ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो जयंत चौधरी ने साफ कहा, “ये उनको पूछिए.”

West UP में RLD संगठन मजबूत करने पर फोकस

जयंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। RLD का फोकस पश्चिमी यूपी में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने सामाजिक समीकरण को और प्रभावी बनाने पर है।

पार्टी की ओर से क्षेत्र में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार की बैठक को भी आगामी चुनाव के लिए RLD की तैयारियों के इसी क्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी पर विवाद

दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए गठबंधन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “हमारे साथ गठबंधन के लिए कहां-कहां से लोग आ गए थे. हमने चवन्नी से रुपया बना दिया फिर भी छोड़कर चले गए.”

अखिलेश यादव की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने बीजेपी के सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने NDA की सीटों की संख्या का जिक्र किया था।

अखिलेश यादव ने दावा किया था कि RLD को NDA में 73 सीटें मिलेंगी। इसी राजनीतिक बयानबाजी के बीच जयंत चौधरी का ताजा बयान सामने आया है, जिससे उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले संभावित गठबंधन और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

Tags: 2027 ElectionAkhilesh YadavJayant ChaudharyRLDUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात

by Team IBM News 24
20 अगस्त 2026 12:33 अपराह्न
0
Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात

Gen Alpha Protest: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों...

Read moreDetails

Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘UP में Film City की Shooting चालू’

by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 4:47 अपराह्न
0
Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'UP में Film City की Shooting चालू'

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Read moreDetails

Lucknow में घर का सपना होगा पूरा! LDA की 2 Housing Schemes में 4000 Plots, जानें Registration कब से

by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 4:38 अपराह्न
0
Lucknow में घर का सपना होगा पूरा! LDA की 2 Housing Schemes में 4000 Plots, जानें Registration कब से

लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जल्द ही दो बड़ी आवासीय योजनाओं में...

Read moreDetails

Mayawati का बड़ा फैसला, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी; 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा Move

by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 12:48 अपराह्न
0
Mayawati का बड़ा फैसला, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी; 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा Move

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav on ED Raid: आजम खान पर ED Raid से भड़के अखिलेश यादव, BJP सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 12:41 अपराह्न
0
आजम खान पर ED Raid से भड़के अखिलेश यादव, BJP सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

Akhilesh Yadav on ED Raid: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों...

Read moreDetails
Next Post
Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

13 अगस्त 2026 7:28 अपराह्न
UP Election 2027 से पहले महिलाओं के Cash Transfer पर घमासान, BJP-SP में छिड़ी जुबानी जंग

UP Election 2027 Women Scheme: महिलाओं के Cash Transfer पर घमासान, BJP-SP में छिड़ी जुबानी जंग

14 अगस्त 2026 6:56 अपराह्न
Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- 'कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी'

Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी’

16 अगस्त 2026 2:38 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

RECENT NEWS

  • Gen Alpha Protest के बीच योगी सरकार Alert! DM-कमिश्नर को स्कूलों में जाकर बच्चों से करनी होगी बात
  • Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect
  • Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.