IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विदेश

Bangladesh Power Crisis: अंधेरे में डूबा Bangladesh! 8-10 घंटे Power Cut से हाहाकार, अब भारत से मांगी Diesel की मदद

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
18 अगस्त 2026 7:42 अपराह्न
in विदेश
0
अंधेरे में डूबा Bangladesh! 8-10 घंटे Power Cut से हाहाकार, अब भारत से मांगी Diesel की मदद

अंधेरे में डूबा Bangladesh! 8-10 घंटे Power Cut से हाहाकार

Bangladesh Power Crisis: बांग्लादेश इन दिनों गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। बिजली उत्पादन में कमी और लंबे Power Cut के बीच बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मांग को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नई दिल्ली अपनी जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के अनुरोध पर विचार कर रही है।

You might also like

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट इतना गहरा गया है कि राजधानी ढाका के ग्रामीण इलाकों में 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की रिपोर्ट सामने आ रही है। बिजली की कमी से निपटने के लिए सरकार को बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन को सीमित करने जैसे कदम भी उठाने पड़ रहे हैं।

भारत ने बांग्लादेश की Diesel मांग पर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश की ओर से अतिरिक्त ऊर्जा आपूर्ति की मांग पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश के साथ हमारा ऊर्जा सहयोग चल रहा है. जहां तक अतिरिक्त मांग की बात है, तो हम अपनी जरूरतों, अपनी रिफाइनिंग क्षमता और अपनी तरफ उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर रहे हैं.’

MEA के इस बयान से साफ है कि भारत बांग्लादेश की मांग को सीधे खारिज नहीं कर रहा है, लेकिन अतिरिक्त डीजल उपलब्ध कराने से पहले अपनी घरेलू जरूरतों और उपलब्ध क्षमता को प्राथमिकता देगा।

Bangladesh में 8 से 10 घंटे तक Power Cut

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय 8 से 10 घंटे तक पहुंच गया है। बिजली संकट का असर आम लोगों के साथ-साथ कारोबार और बाजारों पर भी पड़ रहा है।

स्थिति को नियंत्रित करने और बिजली की खपत कम करने के लिए तारिक रहमान सरकार ने शॉपिंग मॉल, दुकानों और बाजारों को रात 8 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है। बिजली उत्पादन में कमी के चलते सरकार की ओर से Load Shedding लागू किए जाने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

बांग्लादेश को ऊर्जा संकट से निकलने में लग सकते हैं 2 साल

बांग्लादेश के वित्त मंत्री आमिर खुसरु महमूद चौधरी ने 16 अगस्त 2026 को ऊर्जा संकट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संकट को पूरी तरह दूर करने में देश को कम से कम दो साल का समय लग सकता है।

उनके मुताबिक, एक Floating LNG Terminal तैयार करने में करीब डेढ़ से दो साल लग सकते हैं। ऐसे में तत्काल तौर पर ऊर्जा संकट का स्थायी समाधान निकालना आसान नहीं होगा।

बिजली संकट का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। कई जिलों में बिजली वितरण कंपनियों के कार्यालयों ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों से सहायता मांगी है। लंबे Power Cut और बढ़ती परेशानी के बीच सरकार पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने माना- Load Shedding के अलावा विकल्प नहीं

बांग्लादेश के बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद ने भी सरकार की सीमित क्षमता को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में Load Shedding को संभालने के अलावा सरकार के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, हम काम कर रहे हैं. इस संकट के समय में मैं कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि अब मैं गैस नहीं निकाल पाऊंगा और फ्लोटिंग स्टोरेज एंड रीगैसिफिकेशन यूनिट (एफएसआरयू) के बिना, मेरे पास जो गैस है उसे भी नहीं निकाल पाऊंगा.’

बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में भारत से अतिरिक्त डीजल की मांग को अहम माना जा रहा है। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी घरेलू जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और उपलब्धता का आकलन करने के बाद ही इस मांग पर फैसला करेगा।

Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी’

Tags: Bangladesh Power CrisisDiesel SupplyEnergy CrisisIndia BangladeshPower Cut
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

by Team IBM News 24
20 अक्टूबर 2026 3:08 अपराह्न
0
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ...

Read moreDetails

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर एक बार फिर विमानन क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में...

Read moreDetails

India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

by Team IBM News 24
17 अक्टूबर 2026 1:06 अपराह्न
0
India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार...

Read moreDetails

Balen Shah India Visit: नेपाल के PM बालेन शाह नवंबर में आएंगे भारत! मोदी से मुलाकात, बॉर्डर विवाद से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 3:35 अपराह्न
0
Balen Shah India Visit: नेपाल के PM बालेन शाह नवंबर में आएंगे भारत! मोदी से मुलाकात, बॉर्डर विवाद से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। मार्च में पदभार संभालने के करीब आठ महीने बाद होने वाली यह...

Read moreDetails

Bali Online Gambling Case: इंडोनेशिया में 35 भारतीयों को जेल, सजा पूरी होते ही देश से होंगे Deport!

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 2:28 अपराह्न
0
Bali Online Gambling Case: इंडोनेशिया में 35 भारतीयों को जेल, सजा पूरी होते ही देश से होंगे Deport!

इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल बाली में ऑनलाइन जुए के कारोबार से जुड़े 35 भारतीय नागरिकों को अदालत ने दोषी ठहराते हुए जेल की सजा सुनाई है। बुधवार को...

Read moreDetails
Next Post
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

Sougata Roy Car Attack: TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

ADVERTISEMENT

Related News

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

26 अगस्त 2026 8:46 अपराह्न
UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

22 अगस्त 2026 4:28 अपराह्न
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

16 सितम्बर 2026 2:48 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.