IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
21 अगस्त 2026 3:01 अपराह्न
in राज्य
0
मेरठ में किसान नेता की पिटाई पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘हार के डर से बौखलाई’

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लेकर मारपीट किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से इतनी बौखला गई है कि किसान नेताओं को थाने में थर्ड डिग्री की मारपीट कर प्रताड़ित करवाया जा रहा है।

You might also like

UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने किसान नेता के साथ कथित मारपीट को लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

किसान नेता से मारपीट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने लिखा-‘किसान का अपमान, देश का अपमान है! भाजपा ने किसान के मुंह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है वो अक्षम्य है.

उप्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना देना दर्शाता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है. जिन्हें भाजपा किसानों के आगे ढाल बनाकर साथ में खड़ा करना चाहती थी वो ढाल भी निम्नलिखित कारणों से, किसानों के आक्रोश की आग के कारण मोम की ढाल ही साबित हुई है.
जो भाजपा सरकार :

  • कुछ लोगों के हाथ में खेती-किसानी, भंडारण, विदेशी बीज-खाद- पैदावार का व्यापार-विपणन देने के लिए विदेशियों से डील करती है.
  • एमएसपी के लिए तैयार नहीं होती है.
  • ख़रीद के लिए मुकर जाती है.
  • ⁠खाद की अंतहीन लाइन में किसानों को लगाती है.
  • ⁠भूमि अधिग्रहण व तीन काले क़ानून लाकर, किसानों का सब कुछ हड़प लेना चाहती है.
  • ⁠किसान आंदोलन में 700 से भी अधिक किसानों की शहादत पर चुप रहती है.
  • ⁠ किसानों की आत्महत्याओं पर शोक तक प्रकट नहीं करती है.
  • ⁠किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारनेवाले अपने लोगों का क्लीन चिट देती है.
    उस भाजपा सरकार से इससे अधिक उम्मीद क्या की जा सकती है कि वो किसानों के हित के नाम पर उनके तथाकथित हितैषियों से समझौता करके अपनी स्वार्थ सिद्धी में लगी रहकर ‘किसान नेताओं’ को थर्ड डिग्री देगी और कुछ नहीं.

देश भर के किसान देख लें कि भाजपा और उसके सहयोगी किस तरह सत्ता सुख में लीन रहकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं. इस मामले की गहरी जाँच हो और हर दोषी के ख़िलाफ़ सख़्त दंडात्मक कार्रवाई हो और बर्खास्तगी भी.’

क्या है मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी का मामला?

भारतीय किसान यूनियन बीयर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने मेरठ पुलिस और एसओजी टीम पर उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट करने और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। इस मामले से जुड़ी उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे ने किसान नेता की ओर से लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इस बीच देर रात एसएसपी अविनाश पांडे का तबादला भी कर दिया गया। इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के साथ बर्खास्तगी की मांग की है। सपा प्रमुख ने अपने बयान में भाजपा और उसके सहयोगियों पर किसानों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए देशभर के किसानों से इस मामले को देखने की अपील की है।

मेरठ में किसान नेता के साथ कथित मारपीट, पुलिस अधिकारियों के आरोपों से इनकार और एसएसपी के तबादले के बीच अब इस मामले पर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर नजर बनी हुई है।

Tags: Akhilesh YadavDigvijay BhatiFarmer ProtestMeerut News
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 8:50 अपराह्न
0
UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने...

Read moreDetails

Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 हजार से ज्यादा परिवार पिछले पांच दिनों से बाढ़ और...

Read moreDetails

राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 3:03 अपराह्न
0
राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर...

Read moreDetails

UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

by Team IBM News 24
4 अक्टूबर 2026 4:44 अपराह्न
0
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार की ओर से राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई...

Read moreDetails

Yogi Adityanath का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- जातीय खेमों में बंटा भारत नहीं, चाहिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’

by Team IBM News 24
4 अक्टूबर 2026 4:36 अपराह्न
0
UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर समाज को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए एकजुट भारत की जरूरत पर जोर दिया। लखनऊ में आयोजित...

Read moreDetails
Next Post
यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

ADVERTISEMENT

Related News

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

28 अगस्त 2026 3:11 अपराह्न
UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

1 सितम्बर 2026 7:33 अपराह्न
UP के युवाओं को 15 अगस्त का बड़ा Gift! CM योगी ने नई Youth Policy का किया ऐलान

UP Youth Policy 2026: UP के युवाओं को 15 अगस्त का बड़ा Gift! CM योगी ने नई Youth Policy का किया ऐलान

15 अगस्त 2026 5:44 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण
  • Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा
  • राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.