IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

गया पितृपक्ष मेला 2026 में हाईटेक इंतजाम, QR Wrist Band से लेकर AI निगरानी तक, जानें श्रद्धालुओं के लिए क्या बदला

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
26 सितम्बर 2026 4:06 अपराह्न
in राज्य
0
गया पितृपक्ष मेला 2026 में हाईटेक इंतजाम, QR Wrist Band से लेकर AI निगरानी तक, जानें श्रद्धालुओं के लिए क्या बदला

गया में पितृपक्ष मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर गयाजी में तकनीक आधारित सुविधाओं को बढ़ाया गया है। इनमें QR कोड वाले रिस्ट बैंड, AI आधारित निगरानी और ट्रांसलेशन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इनका खास उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के परिजनों से बिछड़ने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द परिवार से मिलाने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

You might also like

UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

मेले में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए QR कोड युक्त रिस्ट बैंड दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इन रिस्ट बैंड में परिजनों का मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज रहेगी। अगर कोई श्रद्धालु अपने परिवार से बिछड़ जाता है तो QR कोड स्कैन करके उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन पर अलर्ट मैसेज भी भेजने की व्यवस्था की गई है।

AI और कैमरों से होगी भीड़ व गुमशुदा लोगों की निगरानी

पितृपक्ष मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी इलाके में भीड़ बढ़ने की स्थिति में अधिकारियों को संबंधित लोकेशन के साथ अलर्ट मिलने की व्यवस्था की गई है। इससे भीड़ वाले स्थानों पर समय रहते जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी।

गुमशुदा लोगों की पहचान के लिए भी AI और कैमरों की सहायता ली जाएगी। कैमरों के जरिए चेहरे की पहचान कर संबंधित व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क पर Google Translator System लगाया गया है। इससे भाषा से जुड़ी परेशानी कम होगी और श्रद्धालु अपनी भाषा में हिंदी में दिए गए जवाब सुन सकेंगे।

रोजाना 75,348 लोगों के निशुल्क आवासन की व्यवस्था

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए प्रतिदिन 75,348 लोगों के निशुल्क आवासन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में 943 शौचालय, 134 स्नानागार, 74 चेंजिंग रूम, 280 चापाकल और 890 नल लगाए गए हैं।

पेयजल को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पानी की गुणवत्ता की रोजाना PHED लैब में जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 70 स्वास्थ्य शिविरों में 125 डॉक्टर और 178 पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा IMA की ओर से श्रद्धालुओं को निशुल्क प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

150 ई-रिक्शा और 30 रुपये में मिलेगा सात्विक भोजन

श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में आने-जाने में सुविधा देने के लिए 150 निशुल्क ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जीविका दीदियों की रसोई के माध्यम से श्रद्धालुओं को महज 30 रुपये में सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

गया शहर को आकर्षक बनाने के लिए ‘कायाकल्प’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर की दीवारों पर भगवान विष्णु से जुड़ी कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इस अभियान में स्थानीय बच्चे भी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार, 25 सितंबर को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देव घाट का निरीक्षण कर पितृपक्ष मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मेले के लिए तैयार टेंट सिटी का उद्घाटन भी किया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags: AI SurveillanceBihar NewsGaya NewsPitru Paksha MelaSamrat Choudhary
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

by Team IBM News 24
26 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
0
UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।...

Read moreDetails

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’

by Team IBM News 24
26 सितम्बर 2026 4:13 अपराह्न
0
रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अखिलेश यादव ने...

Read moreDetails

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 7:04 अपराह्न
0
UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना और चीनी उद्योग ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (NFCSF), नई...

Read moreDetails

डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न
0
डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों के साथ उनकी अपनी भाषा में संवाद करने की अपील की है। पंडित दीनदयाल...

Read moreDetails

केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:41 अपराह्न
0
केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों...

Read moreDetails
Next Post
रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’

ADVERTISEMENT

Related News

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय’, STF पर भी साधा निशाना

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय’, STF पर भी साधा निशाना

31 अगस्त 2026 7:45 अपराह्न
Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

11 सितम्बर 2026 5:03 अपराह्न
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

16 सितम्बर 2026 2:48 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Election 2026: BJP के साथ सीट शेयरिंग लगभग तय? चिराग पासवान की पार्टी 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
  • रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘एक युग का अंत’
  • गया पितृपक्ष मेला 2026 में हाईटेक इंतजाम, QR Wrist Band से लेकर AI निगरानी तक, जानें श्रद्धालुओं के लिए क्या बदला

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.