IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Gen Z को मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- ‘गीता और रामायण रिटायरमेंट के बाद पढ़ने वाली किताबें नहीं’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
18 सितम्बर 2026 12:25 अपराह्न
in देश, विविध
0
Gen Z को मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- ‘गीता और रामायण रिटायरमेंट के बाद पढ़ने वाली किताबें नहीं’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार, 18 सितंबर को उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद में युवाओं को धर्म और जीवन को लेकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा धर्म संसद के बारे में सुनकर उन्हें काफी खुशी हुई, क्योंकि आजकल युवाओं के बीच धर्म से जुड़ी बातें कम सुनने को मिलती हैं।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

भागवत ने कहा कि आमतौर पर धर्म की चर्चा को उम्रदराज लोगों से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा, ”जब भी धर्म पर चर्चा होती है, लोग कहते हैं कि यह बुढ़ापे की चीज है. गीता और रामायण को रिटायरमेंट के बाद पढ़ने वाली किताबें माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह धर्म अस्तित्व की शुरुआत से लेकर अंत तक बना रहता है, और सब कुछ उसी के अनुसार चलता है. आप इसमें विश्वास करें या न करें. कुछ चीजें नियमों से चलती हैं. सूरज का अस्तित्व है, और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते. अगर आप इसमें विश्वास नहीं करते, तो यह आपकी मर्जी है, लेकिन उसका उगना और डूबना तय है.”

‘अहंकार में इंसान को हो जाती है गलतफहमी’

RSS प्रमुख ने इंसान के अहंकार और चीजों को अपने नियंत्रण में रखने की सोच पर भी बात की। उन्होंने कहा, ”जब कोई व्यक्ति अहंकार में आकर यह मानता है कि सब कुछ उसके नियंत्रण में है और उसकी इच्छा के अनुसार होना चाहिए, तो उसे यह गलतफहमी हो जाती है कि चीजें वैसी ही होंगी जैसा वह चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

भागवत ने यह भी कहा कि जब उन्हें उद्घाटन भाषण देना था, तब उनके मन में कई तरह के विचार चल रहे थे कि उन्हें क्या बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह धर्म के विशेषज्ञ नहीं हैं।

‘सृष्टि की शुरुआत से धर्म है और आखिर तक रहेगा’

मोहन भागवत ने धर्म को एक ऐसी अवधारणा बताया, जिसे समझने और तलाशने में पूरा जीवन बीत सकता है। उन्होंने कहा, ”धर्म ऐसी कल्पना है कि अन्वेषण करने में पूरा जीवन चला जाए. ऊहापोह करने से पहले अपना मन खाली होना चाहिए. धर्म को समझने के लिए जो सीख कर आया है उसे पहले खाली होना चाहिए. मेरे लिए मेरा धर्म मेरे जन्म से निश्चित है, मृत्यु तक रहेगा. सृष्टि की शुरूआत से धर्म है और आखिर तक धर्म रहेगा.”

उन्होंने आगे कहा, ”रिश्ते और संबंध पहले भी थे और आगे भी रहेगें. धर्म से जीवन का सारा सुख है और उसी से मोक्ष है. किसी भी परिस्थिति में धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए.”

मोहन भागवत ने सेकुलरिज्म और Religion पर भी रखी बात

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने सेकुलरिज्म को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म शब्द के वास्तविक अर्थ को लेकर भ्रम है और इसकी एक वजह अपनी भाषा को भूल जाना भी है। उन्होंने पश्चिमी दुनिया द्वारा Religion को धर्म समझे जाने की बात कही।

भागवत ने कहा, ”धर्म शब्द का अर्थ पता नहीं, हम अपनी भाषा भूल गए. पाश्चात्य जगत रिलिजन को धर्म समझ बैठा. रिलिजन धर्म नहीं है.”

Tags: Dharma SansadGen ZMohan BhagwatRSSUjjain
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Sheikh Hasina पर बांग्लादेश का बड़ा दबाव, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज, रिश्तों को लेकर रखी ये शर्त

Sheikh Hasina पर बांग्लादेश का बड़ा दबाव, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज, रिश्तों को लेकर रखी ये शर्त

ADVERTISEMENT

Related News

Reservation Protest के बाद JP Nadda की बड़ी बैठक, आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले; बोले- जल्द फिर होगी मुलाकात

Reservation Protest के बाद JP Nadda की बड़ी बैठक, आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले; बोले- जल्द फिर होगी मुलाकात

27 अगस्त 2026 3:44 अपराह्न

UP Tex-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का बड़ा फोकस—UP बनेगा Textile और Defence Industry का नया Hub?

10 सितम्बर 2026 7:15 अपराह्न
‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

7 सितम्बर 2026 11:44 पूर्वाह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.