IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
13 अगस्त 2026 3:13 अपराह्न
in देश
0
Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र गुरुवार (13 अगस्त) को लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। पूरे सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी तकरार देखने को मिली। विपक्ष लगातार दिल्ली में Gen Z आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर संसद में चर्चा की मांग करता रहा। वहीं सरकार का कहना था कि वह चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष ही सदन में चर्चा से बच रहा है।

You might also like

CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

Gyanesh Kumar के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, जयपुर में Water Cannon से रोकने की कोशिश; JP Nadda ने साधा निशाना

BJP और Election Commission पर Saurav Das का बड़ा हमला, बोले- ‘सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती’

‘जवाब दो’ के नारों से गूंजा संसद परिसर

मानसून सत्र के आखिरी दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे का सिलसिला जारी रहा। विपक्षी दलों की प्रमुख मांगों में दिल्ली में Gen Z आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग और लाठीचार्ज के मामले में अमित शाह से जवाब मांगना शामिल था। इसके अलावा विपक्ष राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर भी सदन में चर्चा कराने की मांग पर कायम रहा।

सरकार ने सत्र के अंतिम दिनों में इन मुद्दों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। 10 अगस्त को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि अमित शाह सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को भी सदन में मौजूद रहकर चर्चा में हिस्सा लेना होगा।

इसके बाद विपक्ष ने राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर चर्चा की मांग को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया। इसी बीच बुधवार को अमित शाह ने पहले मीडिया के सामने बयान दिया और फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। अमित शाह ने कहा कि सरकार सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बात पर भी चर्चा करने को तैयार हैं कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं चाहता और सदन को चलने क्यों नहीं देना चाहता।

अमित शाह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के भाषणों में दिलचस्पी नहीं रखते, बल्कि यह जानना चाहते हैं कि बच्चों पर गोली किसने चलवाई।

बयानों के बीच संसद में गतिरोध खत्म नहीं हो सका। आखिरी दिन भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदन में मौजूद रहे। वंदे मातरम् का पूरा गायन होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया संसद को न चलने देने का आरोप

सत्र खत्म होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार के रवैये की वजह से मानसून सत्र वॉशआउट हो गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता था कि छात्रों पर बल प्रयोग के मुद्दे पर सरकार संसद में जवाब दे और चंदे से जुड़े आरोपों पर चर्चा हो, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री सदन में आए. लोकतंत्र और संसद कैसे काम करेंगे? और आज, वे सिर्फ़ वंदे मातरम गाने के लिए आए. वे तब आए हैं, जब पूरा सत्र पहले ही हो चुका है.”

सरकार ने बताया कितना हुआ संसद में काम

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र के कामकाज को दो अलग-अलग नजरिए से देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजनेस के लिहाज से सत्र काफी अच्छा रहा और इस दौरान कुल 12 बिल पास हुए। हालांकि, उन्होंने चर्चा के स्तर पर सत्र को संतोषजनक नहीं माना।

रिजिजू के मुताबिक लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 19 प्रतिशत और राज्यसभा की 39 प्रतिशत रही। लोकसभा में नकल रोकने से संबंधित बिल पर ही चर्चा हो सकी और इसके अलावा ज्यादा प्रभावी चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि चर्चा के लिहाज से सरकार सत्र के प्रदर्शन से खुश नहीं है।

उन्होंने कहा, ”मेरा तीन दशक का अनुभव है. ये पहली बार देखा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. पहली बार सरकार कह रही है चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष भाग गया. ये नया चीज देखने को मिला ये कल्पना से बाहर है. कांग्रेस के सांसद सोचते है उनका काम नारा लगाना और कार्ड लेकर हंगामा करना यही रह गया है. सुबह सुबह उठते है संसद में पहुंचते है नारा लगाते है.”

संसदीय कार्य मंत्री के अनुसार संसद के भीतर हंगामे के साथ-साथ परिसर में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी। कुछ मौकों पर दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए और सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान दोनों ओर से जमकर नारेबाजी भी हुई।

दिल्ली में लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ और ‘अमित शाह जवाब दो, जवाब दो’ जैसे नारे लगाए। वहीं मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में झारखंड में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर एनडीए सांसदों ने विपक्ष को घेरा और ‘राहुल गांधी जवाब दो, जवाब दो’ के नारे लगाए।

परिसीमन और FCRA Bill पर भी थी सरकार की नजर

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार की ओर से कई अहम legislative plans को लेकर चर्चा थी। इनमें परिसीमन और FCRA से संबंधित बिल भी शामिल थे। हालांकि, विपक्ष के लगातार विरोध और हंगामे के बीच सरकार ने कुछ फैसलों को आगे बढ़ाने से रोक दिया।

FCRA Bill को बुधवार को सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेज दिया। वहीं परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संविधान संशोधन बिल को पारित कराने के लिए सरकार ने बहुमत जुटाने की कोशिश की थी।

इस दौरान टीएमसी और आम आदमी पार्टी में संभावित टूट की चर्चाएं भी सामने आईं। दावा किया गया कि डीएमके अपना रुख बदल सकती है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि शरद पवार की पार्टी के नेताओं से भी संपर्क किया गया था। हालांकि, इन राजनीतिक दावों के बीच परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव इस सत्र में आगे नहीं बढ़ सका।

Tags: Amit ShahIndian ParliamentParliament Monsoon SessionRahul GandhiRam Mandir
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 6:39 अपराह्न
0
CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कक्षा 6 के छात्रों को इस साल तीसरी...

Read moreDetails

Gyanesh Kumar के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, जयपुर में Water Cannon से रोकने की कोशिश; JP Nadda ने साधा निशाना

by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 3:22 अपराह्न
0
Gyanesh Kumar के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, जयपुर में Water Cannon से रोकने की कोशिश; JP Nadda ने साधा निशाना

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों...

Read moreDetails

BJP और Election Commission पर Saurav Das का बड़ा हमला, बोले- ‘सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती’

by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 3:13 अपराह्न
0
BJP और Election Commission पर Saurav Das का बड़ा हमला, बोले- ‘सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसी...

Read moreDetails

TMC नाम और चुनाव चिह्न पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Election Commission को मिला 4 महीने का समय

by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 3:06 अपराह्न
0
Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का 'आरामगाह' नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मामले का अंतिम निपटारा करने के लिए चार...

Read moreDetails

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, सांसदों-विधायकों संग बैठक; संगठन और आगे की रणनीति पर मंथन

by Team IBM News 24
27 सितम्बर 2026 8:49 अपराह्न
0
बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, सांसदों-विधायकों संग बैठक; संगठन और आगे की रणनीति पर मंथन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों और...

Read moreDetails
Next Post
Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का 'आरामगाह' नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का 'आरामगाह' नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

ADVERTISEMENT

Related News

Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

4 सितम्बर 2026 11:37 पूर्वाह्न
Lucknow Jain Temple Theft: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Lucknow Jain Temple Theft: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

25 अगस्त 2026 4:25 अपराह्न
Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

4 सितम्बर 2026 12:11 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • CBSE Three Language Policy पर Supreme Court का बड़ा फैसला, Class 6 के बच्चों को मिली राहत; 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था
  • UP Insurance Awareness: बीमा को लेकर बड़ा जोर, बीमा एजेंट पॉलिसी की पूरी शर्तों की दें जानकारी
  • Lucknow में Gyanesh Kumar के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख; 2027 Election को लेकर उठे सवाल

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.