IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

UPI पर 2000 रुपये से ऊपर MDR की तैयारी? राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 3:28 अपराह्न
in देश
0
UPI पर 2000 रुपये से ऊपर MDR की तैयारी? राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

UPI ट्रांजैक्शन को लेकर केंद्र सरकार के एक नए निर्देश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार ने 2,000 रुपये तक के UPI और RuPay ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लेने का निर्देश जारी किया है, जबकि 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR को लेकर नई चर्चा शुरू हुई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के दावे को फेक बताते हुए सरकार के निर्देश की अलग व्याख्या पेश की है।

You might also like

Rajpal Yadav को Supreme Court से आखिरी मौका, कोर्ट ने कहा- ‘आप पर भरोसा कैसे करें?’

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, कौन साथ और कौन खिलाफ? पार्टियों का पूरा रुख जानें

BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

राहुल गांधी ने UPI को लेकर मोदी सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बिना सार्वजनिक चर्चा के UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है. अब 2,000 रुपये से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है. इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है. सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फीस नहीं ली जाएगी लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से.”

मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।

अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है।

सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 15, 2026

राहुल गांधी ने अपने बयान में अमेरिकी पेमेंट कंपनियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की जीरो-एमडीआर नीति का विरोध करती रही हैं. अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है. यूएस ट्रेड डील की तरह ही, Compromised पीएम मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने सरेंडर कर रहे हैं.”

कांग्रेस के दावे को अमित मालवीय ने बताया फेक

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किए जाने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस के दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, ”2,000 रुपये से ऊपर UPI पर 0.5% टैक्स? कांग्रेस का दावा पूरी तरह झूठा है. 5,000 रुपये के भुगतान पर 25 रुपये और 10,000 रुपये पर 50 रुपये वसूले जाएंगे, ऐसा कोई सरकारी आदेश, टैक्स या कंज्यूमर चार्ज नहीं है.”

अमित मालवीय ने 14 सितंबर की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा, ”14 सितंबर की अधिसूचना ने सिर्फ 2,000 तक के यूपीआई और RuPay ट्रांजैक्शन पर जीरो-चार्ज प्रोटैक्शन को स्पष्ट किया है. 2,000 रुपये से ऊपर के यूपीआई पेमेंट्स पर 0.5% चार्ज तय नहीं किया गया है और सबसे अहम बात, यूपीआई यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है. Person-to-person UPI transactions किसी भी राशि पर फ्री हैं. सरकार ने साफ किया है कि यदि भविष्य में MDR लाया भी जाता है, तो वह सीमित मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर होगा, कंज्यूमर पर नहीं.”

25 और 50 रुपये की गणना को BJP ने बताया मनगढ़ंत

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस की ओर से 5,000 रुपये पर 25 रुपये और 10,000 रुपये पर 50 रुपये लिए जाने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस जिन 25 रुपये और 50 रुपये की बात कर रही है, वे किसी सरकारी फीस शेड्यूल के आंकड़े नहीं, बल्कि एक काल्पनिक 0.5% दर से निकाली गई मनगढ़ंत गणना हैं. असलियत तो यह है कि UPI को फ्री रखने के लिए सरकार खुद पेमेंट इकोसिस्टम को इनसेंटिव दे रही है. FY22 से FY24 तक ही सरकार ने 1,389 करोड़ रुपये, 2,210 करोड़ रुपये और 3,631 करोड़ रुपये के इनसेंटिव दिए. 2025-26 में भी 2,196.21 करोड़ रुपये का इनसेंटिव सपोर्ट दिया गया और FY27 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट है.”

UPI फीस विवाद पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

अमित मालवीय ने UPI के मौजूदा सिस्टम और सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव का हवाला देते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ”जिस यूपीआई को मोदी सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट इकोसिस्टम बनाया, उसे मजबूत और sustainable बनाने की चर्चा को “जनता से वसूली” बताना सिर्फ फर्जी डर फैलाने की राजनीति है. UPI पर जनता से 0.5% टैक्स नहीं लग रहा. कांग्रेस पहले तथ्य पढ़े, फिर ट्वीट करे.”

इस पूरे विवाद में मुख्य सवाल 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर MDR को लेकर है। राहुल गांधी ने सरकार के निर्देश को भविष्य में शुल्क लगाए जाने की दिशा में कदम बताया है, जबकि बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर फिलहाल 0.5 फीसदी चार्ज तय नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में UPI पर MDR को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Tags: Amit MalviyaBJPCongressRahul GandhiUPI
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Rajpal Yadav को Supreme Court से आखिरी मौका, कोर्ट ने कहा- ‘आप पर भरोसा कैसे करें?’

by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 4:14 अपराह्न
0
Rajpal Yadav को Supreme Court से आखिरी मौका, कोर्ट ने कहा- ‘आप पर भरोसा कैसे करें?’

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। 15 सितंबर 2026 को हुई सुनवाई में अदालत ने उन्हें रकम जमा...

Read moreDetails

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, कौन साथ और कौन खिलाफ? पार्टियों का पूरा रुख जानें

by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 3:19 अपराह्न
0
UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, कौन साथ और कौन खिलाफ? पार्टियों का पूरा रुख जानें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने के ऐलान के बाद...

Read moreDetails

BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 8:18 अपराह्न
0
BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

भारत में आयोजित BRICS India Summit 2026 की सफलता को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पूरी...

Read moreDetails

BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:39 अपराह्न
0
BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एनएल नरेंद्र बाबू रविवार को कांग्रेस...

Read moreDetails

Goa में Arvind Kejriwal का Alliance ऐलान, कांग्रेस का तंज- ‘AAP अंग्रेजी मीडियम वाली BJP है’

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:29 अपराह्न
0
Goa में Arvind Kejriwal का Alliance ऐलान, कांग्रेस का तंज- ‘AAP अंग्रेजी मीडियम वाली BJP है’

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन...

Read moreDetails
Next Post
संजय दत्त की इस खास मुलाकात ने मचाई हलचल, Donald Trump की बेटी Tiffany संग तस्वीर वायरल

संजय दत्त की इस खास मुलाकात ने मचाई हलचल, Donald Trump की बेटी Tiffany संग तस्वीर वायरल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- 'कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी'

Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी’

16 अगस्त 2026 2:38 अपराह्न
PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

15 अगस्त 2026 5:23 अपराह्न
Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी

Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी

25 अगस्त 2026 5:24 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Arabian Sea में India-Pakistan Navy की टक्कर, पाकिस्तान के जहाज ने की ऐसी हरकत; भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
  • Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल
  • UP UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.