IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

‘मैं आपके माता-पिता के चरण छूकर प्रणाम करता हूं’, सपा विधायक के बयान पर OP Rajbhar का करारा पलटवार

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:50 अपराह्न
in राज्य
0
‘मैं आपके माता-पिता के चरण छूकर प्रणाम करता हूं’, सपा विधायक के बयान पर OP Rajbhar का करारा पलटवार

समाजवादी पार्टी के विधायक ओम प्रकाश सिंह की ओर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर की गई टिप्पणी पर अब राजभर ने पलटवार किया है. सपा विधायक के ‘दुर्घटना की पैदाइश’ वाले बयान को लेकर ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर जवाब दिया है.

You might also like

महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’

Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

Akash Anand को Chandrashekhar Azad का खुला ऑफर, बोले- ‘मेरे छोटे भाई हैं, साथ आए तो पूरा करेंगे अधूरा मिशन’

‘आपके बयान से हैरानी नहीं हुई बल्कि आप पर तरस आया’

ओम प्रकाश राजभर ने सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा-“मित्र ओम प्रकाश सिंह, पिछले दो दिनों से आपका बयान मेरे सामने आ रहा है. मुझे आपके बयान से हैरानी नहीं हुई बल्कि आप पर तरस आया.”

कैबिनेट मंत्री ने अपनी पैदाइश को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा-“मेरी पैदाइश को लेकर की गई आपकी टिप्पणी सिर्फ इसलिए आई क्योंकि मैं किसी जमींदार या ऊंची जाति में पैदा नहीं हुआ, बल्कि बेहद गरीब, असहाय जाति में जन्म लिया. मुझे इसका कभी दुख नहीं रहा कि मैं राजभर हूं, बल्कि खुशी है कि जिस समाज में पैदा हुआ उसके लिए कुछ करने की नीयत और हौसला मेरे अंदर है.”

राजभर ने आगे कहा-“करना चाहूँ तो मैं भी आप पर अनर्गल टिप्पणी कर सकता हूं लेकिन छोटी जाति होकर भी हम राजभरों को किसी व्यक्ति के माता पिता पर गलत बयानी करना नहीं सिखाया गया. मैं आपके माता पिता के चरण छूकर उन्हें प्रणाम करता हूं. कौन कब, कहां, किस कुल में, किस जाति में पैदा होगा, ये हम तो तय नहीं करते. करने वाले तो परमात्मा हैं, ईश्वर हैं, भगवान हैं.”

हम कर्म करते हैं, कर्म के फल की चिंता नहीं करते- OP Rajbhar

सुभासपा प्रमुख ने सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा-“खैर, आप लोग कहां ईश्वर को मानते हैं. मानते होते तो भगवान राम का अपमान, रघुकुल का अपमान, सूर्यवंश का अपमान और सनातन का करने वाली समाजवादी पार्टी में अपमान का घूंट पीकर एक अदने से विधानसभा के टिकट के लिए थोड़ी ना पड़े रहते. हम कर्म करते हैं, कर्म के फल की चिंता नहीं करते.”

राजभर ने कहा कि वह पिछड़ों, दलितों और शोषितों के लिए आवाज बुलंद करने के अपने संकल्प पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा-“हमने राजभरों के साथ पिछड़ों, दलितों और शोषितों के लिए आवाज़ बुलंद करने का प्रण लिया है और उसी प्रण को पूरा करने के लिए लगा हूं. आपको सपा का टिकट चाहिए, बेशक लीजिए. जनता देख रही है. आपको भी, आपकी पार्टी को भी. नतीजा भी वही देगी. मित्र, आप माफी तो नहीं मांगेंगे और हम आपसे माफी की उम्मीद भी नहीं करते. पर एक बार अपने माता पिता को याद करके सोचिएगा कि मुझ जैसे छोटी जाति के व्यक्ति पर जो टिप्पणी की है, वो उचित है या नहीं. बाकी ईश्वर आपका भला करे.जय श्रीराम”

सपा विधायक की टिप्पणी पर बढ़ा राजनीतिक विवाद

ओम प्रकाश सिंह की टिप्पणी के बाद ओपी राजभर के इस जवाब ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी को और तेज कर दिया है. राजभर ने अपने जवाब में जातिगत टिप्पणी, माता-पिता के सम्मान और राजनीतिक विचारधारा को लेकर सपा विधायक पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह अपने समाज के साथ-साथ पिछड़ों, दलितों और शोषितों के लिए आवाज उठाने के अपने संकल्प पर आगे भी काम करते रहेंगे.

Tags: Om Prakash SinghOP RajbharSamajwadi PartySBSPUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 1:10 अपराह्न
0
महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के बाद...

Read moreDetails

Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:59 अपराह्न
0
Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

डुमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद जगदंबिका पाल को प्रतिष्ठित Sansad Ratna पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान को उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि बस्ती,...

Read moreDetails

Akash Anand को Chandrashekhar Azad का खुला ऑफर, बोले- ‘मेरे छोटे भाई हैं, साथ आए तो पूरा करेंगे अधूरा मिशन’

by Team IBM News 24
12 सितम्बर 2026 4:49 अपराह्न
0
Akash Anand को Chandrashekhar Azad का खुला ऑफर, बोले- ‘मेरे छोटे भाई हैं, साथ आए तो पूरा करेंगे अधूरा मिशन’

उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बीएसपी...

Read moreDetails

Mustache Chacha: अखिलेश यादव के साथ दिखे लंबी मूंछों वाले ‘चाचा’ कौन? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया मूंछों पर ताव

by Team IBM News 24
12 सितम्बर 2026 4:40 अपराह्न
0
Mustache Chacha: अखिलेश यादव के साथ दिखे लंबी मूंछों वाले ‘चाचा’ कौन? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया मूंछों पर ताव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आए लंबी मूंछों वाले 75 वर्षीय जगदीश यादव इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ललितपुर के...

Read moreDetails

Mayawati BSP: आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन

by Team IBM News 24
12 सितम्बर 2026 4:31 अपराह्न
0
Mayawati BSP: आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के लगातार लिए जा रहे फैसले चर्चा में हैं। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित...

Read moreDetails
Next Post
Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

न बेंच, न पानी, टूटी खिड़कियां! ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान लेकर गांव पहुंचे अभिजीत दीपके

न बेंच, न पानी, टूटी खिड़कियां! ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान लेकर गांव पहुंचे Abhijeet Dipke

15 अगस्त 2026 5:33 अपराह्न
PM Modi at ET Global Leaders Forum: दुनिया की चिंताओं के बीच भारत बना Growth का उज्ज्वल केंद्र, बोले- Reform हमारा Conviction है

PM Modi at ET Global Leaders Forum: दुनिया की चिंताओं के बीच भारत बना Growth का उज्ज्वल केंद्र, बोले- Reform हमारा Conviction है

22 अगस्त 2026 11:43 पूर्वाह्न
Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

Sukhbir Badal Attack: हमले के बाद PM मोदी ने किया फोन, हरसिमरत कौर से जाना सुखबीर बादल का हाल

13 अगस्त 2026 7:28 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल
  • महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’
  • Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.