IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Mahakal Temple Stampede: दर्शन की कतार में मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; करंट की अफवाह से फैली अफरा-तफरी

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
17 अगस्त 2026 1:30 अपराह्न
in देश
0
Mahakal Temple में दर्शन की कतार में मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; करंट की अफवाह से फैली अफरा-तफरी

Mahakal Temple में दर्शन की कतार में मची भगदड़

Mahakal Temple Stampede: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर विराजमान श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के नजदीक करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए इंतजार कर रहे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

You might also like

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

Nagchandreshwar Temple दर्शन की कतार में मची भगदड़

घटना में घायल श्रद्धालुओं में ढांचा भवन उज्जैन निवासी हिंदू बाई, किशनपुरा उज्जैन निवासी 19 वर्षीय सागर पुत्र मनीष, ढांचा भवन निवासी लक्ष्मीबाई, गंजबासौदा निवासी अनसूया और उनकी मां ममता, ग्राम सिलवासा निवासी हरिश्चंद्र, वापी गुजरात निवासी, ग्वालियर निवासी 18 वर्षीय सोनम, दरभंगा बिहार निवासी सुजीत कुमार, ग्वालियर निवासी खुशी तथा वलसाड गुजरात निवासी तुलसी और उनकी मां रेखा बाई शामिल हैं।

भगदड़ के दौरान बैरिकेड्स से टकराने के कारण हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का चरक अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर में दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

पीड़ित ने सुनाई भगदड़ की पूरी कहानी

हरसिद्धि मंदिर परिसर के बाहर की ओर भगदड़ जैसी स्थिति बनी थी। हरसिद्धि चौराहे से श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की अलग कतार लगाई जाती है, जबकि महाकाल मंदिर में सामान्य दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था अलग है।

घटना में घायल सागर लकी की मां मीनू ने बताया कि उनका बेटा भगदड़ में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका आरोप है कि घटना के बाद तत्काल किसी ने उसकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा, “किसी ने उसकी मदद नहीं की. न मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई मदद मिली. बस एक भइया उसे उठाकर अस्पताल लेकर आए हैं.”

सागर के मुताबिक वह रात करीब 1 बजे श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए कतार में लगा था। करीब सात-आठ घंटे का सफर करने के बाद उज्जैन पहुंचने के बावजूद उसे लगभग दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। आरती का समय होने के कारण श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। इसके बाद अचानक गेट खोले गए, जिसके बाद भीड़ में भगदड़ मच गई।

पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान टेंट गिर गया और बैरिकेड्स भी नीचे आ गए। सागर के दोनों पैर बैरिकेड्स के नीचे दब गए। काफी कोशिश के बाद वह एक पैर निकालने में सफल रहा, लेकिन दूसरे पैर में गंभीर चोट आई। उसने अपनी स्थिति बताते हुए कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी हड्डियां चूर हो गई हों.”

आधे घंटे तक सड़क पर मदद का इंतजार करता रहा घायल श्रद्धालु

सागर ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगदड़ के समय मौके पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। उसके मुताबिक रातभर श्रद्धालु परेशान होते रहे और घटना के समय भी तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

उसने बताया, “पुलिस वालों से भी चिल्ला कर मदद मांगी, आधे घंटे तक रोड पर पड़ा रहा, अकेला चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी.” इसके बाद एक बाहरी व्यक्ति ने उसकी मदद की और उसे हरसिद्धि माता मंदिर के पास लगाए गए हेल्थ कैंप तक पहुंचाया। सागर के अनुसार, इसके करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस वहां पहुंची।

VIP दर्शन को लेकर भी उठाए सवाल

घायल सागर ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था में आम और VIP श्रद्धालुओं के बीच अंतर होने का आरोप भी लगाया। उसका कहना है कि VIP दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं और 300 रुपये की रसीद लेकर VIP दर्शन कराया जा रहा था।

पीड़ित के अनुसार, महाकाल मंदिर में पिछले दिन भी काफी भीड़ थी। सामान्य श्रद्धालुओं को मानसरोवर के पास से प्रवेश दिया जा रहा था, जहां उन्हें करीब चार घंटे तक कतार में खड़े रहना पड़ा। घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए दर्शन व्यवस्था को दोबारा सामान्य कर दिया है।

Tags: Mahakal TempleNagchandreshwar TempleStampedeTemple NewsUjjain
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 1:14 अपराह्न
0
Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के मौके पर संविधान सदन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर...

Read moreDetails

PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 12:57 अपराह्न
0
PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना के बाद घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हुई इस...

Read moreDetails

Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 2:55 अपराह्न
0
Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

केरल हाई कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में तैयार किए जाने वाले प्रसादम को लेकर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। अदालत ने...

Read moreDetails

खरगे का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, बोले- ‘BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, बैलेट पेपर को लेकर भी साफ किया रुख

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 2:43 अपराह्न
0
खरगे का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, बोले- ‘BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, बैलेट पेपर को लेकर भी साफ किया रुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ज्ञानेश कुमार, भाजपा का एजेंट था,...

Read moreDetails

MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 4:15 अपराह्न
0
MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

मोदी कैबिनेट की बैठक में रबी सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, सरसों,...

Read moreDetails
Next Post
Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

ADVERTISEMENT

Related News

PM Modi Birthday: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- ‘वे हमारे प्यारे देश की…’

PM Modi Birthday: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- ‘वे हमारे प्यारे देश की…’

17 सितम्बर 2026 7:56 अपराह्न
PM Modi का बड़ा बयान, Climate Change पर भारत की उपलब्धियां गिनाईं, विकसित देशों के Carbon Emission पर कही ये बात

PM Modi का बड़ा बयान, Climate Change पर भारत की उपलब्धियां गिनाईं, विकसित देशों के Carbon Emission पर कही ये बात

19 सितम्बर 2026 12:09 अपराह्न
पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश! आतंकवाद पर MEA ने कहा- ‘जो जरूरी होगा, वो करेंगे’

India Pakistan Terrorism: पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश! आतंकवाद पर MEA ने कहा- ‘जो जरूरी होगा, वो करेंगे’

18 अगस्त 2026 8:36 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित
  • Akash Anand ने फिर मायावती से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी चुप्पी को गलत समझा’, BSP को लेकर भी किया बड़ा ऐलान
  • Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.