IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 4:15 अपराह्न
in देश, अर्थ व बाज़ार
0
MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

मोदी कैबिनेट की बैठक में रबी सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, सरसों, कुसुम और मसूर समेत छह प्रमुख रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।

You might also like

INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का भी मांगेगा समय

Nandigram Bypoll: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत पर SC पहुंची बंगाल सरकार, CJI बोले- सोमवार को होगी सुनवाई

Assam School Entry पर नई पाबंदी, CJP नेता आशुतोष रांका का CM हिमंत पर हमला- ‘क्या डर गए?’

छह रबी फसलों के MSP में कितनी बढ़ोतरी?

सरकार की ओर से तय किए गए नए MSP के मुताबिक गेहूं का समर्थन मूल्य 2610 रुपये प्रति क्विंटल, चना 5928 रुपये प्रति क्विंटल, जौ 2286 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7390 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों 6613 रुपये प्रति क्विंटल और कुसुम यानी Safflower का MSP 7215 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम के लिए की गई है। इसके समर्थन मूल्य में 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। वहीं रेपसीड और सरसों के MSP में 413 रुपये, मसूर में 390 रुपये, जौ में 136 रुपये, चना में 83 रुपये और गेहूं में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने खेती और फसल विविधीकरण पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने MSP बढ़ाने के फैसले को किसानों और फसल विविधीकरण से जोड़ते हुए कहा, ‘अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत पर अनुमानित मार्जिन गेहूं के लिए 106 फीसदी है, इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 96 फीसदी, मसूर के लिए 92 फीसदी, चना के लिए 59 फीसदी, जौ के लिए 58 फीसदी, और कुसुम के लिए 50 फीसदी है. रबी फसलों के MSP में इस बढ़ोतरी से किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी और फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को बढ़ावा मिलेगा.’

उन्होंने बताया, ‘हाल के कुछ सालों में सरकार ने इन फसलों के लिए अधिक MSP देकर अनाज (जैसे गेहूं-चावल) के अलावा अन्य फसलों जैसे दालों और तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया है. 2014-15 से 2025-26 के दौरान गेहूं की खरीद बढ़कर 3715 लाख मीट्रिक टन (LMT) हो गई है, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 2254 LMT थी. 2014-15 से 2025-26 के दौरान 6 रबी फसलों की खरीद बढ़कर 3921 LMT हो गई है, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 2302 LMT थी.’

गेहूं और रबी फसलों की MSP खरीद पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव?

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘2014-15 से 2025-26 के दौरान गेहूं उगाने वाले किसानों को दी गई MSP राशि बढ़कर 7.31 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 2.56 लाख करोड़ रुपये थी. 2004-05 से 2013-14 के दौरान रबी की 6 फसलों के किसानों को दिए गए MSP का कुल मूल्य 2.65 लाख करोड़ रुपये था, जो 2014-15 से 2025-26 के दौरान बढ़कर 8.36 लाख करोड़ रुपये हो गया है.’

दिल्ली में ट्रैफिक सुधार के लिए ITMS को मंजूरी

कैबिनेट ने दिल्ली के ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए Intelligent Traffic Management System (ITMS) लागू करने का भी फैसला किया है। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, दिल्ली में 1529 ट्रैफिक सिग्नल फिलहाल फिक्स मैनुअल सिस्टम पर काम करते हैं।

ITMS लागू होने के बाद ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार सिग्नल का समय अपने आप एडजेस्ट किया जा सकेगा। इस सिस्टम को तीन चरणों में लागू करने की योजना है और अलग-अलग कॉरिडोर में इसे अलग-अलग समय पर लागू किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1790 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Green Energy Corridor Phase III को भी मंजूरी

कैबिनेट ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज के साथ रिन्यूएबल एनर्जी की सप्लाई और ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने के लिए Green Energy Corridor Phase III योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान बताया गया है।

इस फैसले का उद्देश्य रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

Tags: Green EnergyModi CabinetMSP HikeRabi CropsWheat MSP
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का भी मांगेगा समय

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 4:02 अपराह्न
0
INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का भी मांगेगा समय

दिल्ली में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों ने आगे की...

Read moreDetails

Nandigram Bypoll: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत पर SC पहुंची बंगाल सरकार, CJI बोले- सोमवार को होगी सुनवाई

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 12:18 अपराह्न
0
Nandigram Bypoll: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत पर SC पहुंची बंगाल सरकार, CJI बोले- सोमवार को होगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पश्चिम...

Read moreDetails

Assam School Entry पर नई पाबंदी, CJP नेता आशुतोष रांका का CM हिमंत पर हमला- ‘क्या डर गए?’

by Team IBM News 24
30 सितम्बर 2026 11:57 पूर्वाह्न
0
Assam School Entry पर नई पाबंदी, CJP नेता आशुतोष रांका का CM हिमंत पर हमला- ‘क्या डर गए?’

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। रांका असम में स्कूलों की स्थिति और...

Read moreDetails

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफे का दावा, बोले- ‘पीएम खुद कराएंगे इस्तीफा’

by Team IBM News 24
29 सितम्बर 2026 6:03 अपराह्न
0
Rahul Gandhi का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफे का दावा, बोले- ‘पीएम खुद कराएंगे इस्तीफा’

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)...

Read moreDetails

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Ban पर CJP नेता का बड़ा बयान, बोले- ‘वे बुरी तरह डरे हुए हैं’

by Team IBM News 24
29 सितम्बर 2026 3:58 अपराह्न
0
18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Ban पर CJP नेता का बड़ा बयान, बोले- ‘वे बुरी तरह डरे हुए हैं’

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर संभावित पाबंदी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता...

Read moreDetails
ADVERTISEMENT

Related News

Iran पर Trump का बड़ा Action! भारत स्थित कंपनियों पर US Sanctions, पेट्रोलियम कारोबार बना वजह

Iran पर Trump का बड़ा Action! भारत स्थित कंपनियों पर US Sanctions, पेट्रोलियम कारोबार बना वजह

25 अगस्त 2026 5:14 अपराह्न
Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब

Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब

5 सितम्बर 2026 7:29 अपराह्न
‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

7 सितम्बर 2026 11:44 पूर्वाह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले
  • INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का भी मांगेगा समय
  • UP Rajya Sabha Election: केशव मौर्य का बड़ा दावा- ‘सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में’, Akhilesh Yadav को दी चेतावनी

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.