IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home अर्थ व बाज़ार

Trump Russia Iran Bill: भारत के लिए बढ़ सकती है रूस से Oil खरीदने की मुश्किल

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
18 सितम्बर 2026 12:17 अपराह्न
in अर्थ व बाज़ार, देश
0
Trump Russia Iran Bill: भारत के लिए बढ़ सकती है रूस से Oil खरीदने की मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक अब राष्ट्रपति के पास पहुंच चुका है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं.’

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

इस विधेयक में रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव बढ़ाने के साथ-साथ उन देशों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं। कानून लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत और चीन जैसे रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदारों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है।

भारत के लिए क्यों बढ़ सकती है परेशानी?

इस कानून का संभावित असर भारत के रूस से कच्चे तेल आयात पर पड़ सकता है। यदि भारत पर अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लगाया जाता है, तो अमेरिका को किए जाने वाले भारतीय निर्यात की लागत बढ़ सकती है। Reuters के अनुसार, भारत ने अमेरिका को पहले ही चेताया है कि ऐसे टैरिफ दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं। भारतीय रिफाइनर भी संभावित अतिरिक्त लागत और वैश्विक तेल बाजार में आपूर्ति संबंधी दबाव को लेकर चिंतित हैं।

हालांकि, 100 प्रतिशत टैरिफ अभी भारत पर स्वतः लागू नहीं हुआ है। मौजूदा विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति को ऐसे देशों पर टैरिफ लगाने का अधिकार देता है जो रूसी तेल और गैस खरीदते हैं। इसलिए भारत पर वास्तविक शुल्क कितना और किस रूप में लगाया जाएगा, यह आगे के अमेरिकी फैसलों पर निर्भर करेगा।

भारत ने Energy Security को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी विधेयक पारित होने के बाद भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को लेकर रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा की खरीद जारी रखेगा। भारतीय अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों के दौरान इस मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत भी की है। Reuters के अनुसार, भारत ने अमेरिका के सामने संभावित टैरिफ के प्रभाव और वैश्विक तेल बाजार में इससे पैदा होने वाली अस्थिरता को लेकर अपनी चिंताएं रखी हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि “हमने न केवल आपसी संबंधों बल्कि, इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार में होने वाली उथल-पुथल और महंगाई की ओर अमेरिकी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है.”

भारत ने व्यापारिक हितों की सुरक्षा की तैयारी शुरू की

भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके आर्थिक और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सरकार अपने व्यापारियों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

अब अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद इसके प्रावधानों को किस तरह लागू किया जाता है, इस पर भारत समेत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों की नजर रहेगी। विधेयक में दिए गए टैरिफ प्रावधानों के कारण इसका असर भारत-अमेरिका व्यापार और ऊर्जा बाजार, दोनों पर पड़ने की संभावना है।

Tags: Donald TrumpIndia OilIndia US TradeRussia SanctionsUS Tariff
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Gen Z को मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- ‘गीता और रामायण रिटायरमेंट के बाद पढ़ने वाली किताबें नहीं’

Gen Z को मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- ‘गीता और रामायण रिटायरमेंट के बाद पढ़ने वाली किताबें नहीं’

ADVERTISEMENT

Related News

JPSC Supreme Court Hearing: परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?

Supreme Court में राहुल गांधी को फटकार, चुनाव आयोग को नोटिस! SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

15 अक्टूबर 2026 3:22 अपराह्न
डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

25 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न
UP BJP में बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी, CM योगी ने दी खास अंदाज में बधाई

Vinod Tawde UP Incharge: UP BJP में बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी, CM योगी ने दी खास अंदाज में बधाई

18 अगस्त 2026 1:27 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.