होम यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा घोषित करेगी कांग्रेस

देश

यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा घोषित करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को अपना चेहरा बना सकती है। बता दें प्रियंका गांधी अपने आपको एक्टिव राजनीति से दूर रखा है लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो वह यूपी विधानसभा चुनाव से राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। मोदी और नीतीश के बाद कांग्रे

यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा घोषित करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को अपना चेहरा बना सकती है। बता दें प्रियंका गांधी अपने आपको एक्टिव राजनीति से दूर रखा है लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो वह यूपी विधानसभा चुनाव से राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। मोदी और नीतीश के बाद कांग्रेस के खेवनहार बने पोल कैंपेन के चाणक्य प्रशांत किशोर ने पार्टी को प्रियंका गांधी को चुनावी समर में उतारने की सलाह दी है, जिसे कांग्रेस हाई कमांड ने मंजूरी भी दे दी है। 

ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में होगा और यह परिणाम देश की नई राजनीतिक दिशा को निर्धारित करेगा। वैसे तो यूपी में विधान सभा चुनाव अभी साल भर दूर है, लेकिन, कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी के साथ और बिहार विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार की कमान संभालने के बाद अब प्रशांत यूपी में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रशांत किशोर और यूपी के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इसी मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि प्रियंका को राजनीति में लांच करने का सही समय है। इसी सिलसिले में 10 मार्च को प्रशांत किशोर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में मीटिंग करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और यूपी प्रभारी मधुसुदन मिस्त्री भी शामिल होंगे। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top