उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण अब पारंपरिक तरीके से आगे बढ़कर तकनीक आधारित निगरानी की दिशा में पहुंच गया है।
Mayawati ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ेगा और पहले से महंगाई झेल रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Allahabad High Court की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में पुलिस द्वारा बिना कारण बताए गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिया है। उन्नाव निवासी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका स्वीकार कर ली और जेल में बंद व्यक्ति को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया।
उत्तर प्रदेश के Prayagraj में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 41 वर्षीय युवती ने अपने ही परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सराय इनायत थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिजन जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के Jaunpur जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस बार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है. इसके तहत लोग 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक घर बैठे खुद ही अपना डेटा भर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के बैग से अवैध हथियार बरामद हुआ. सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते युवक को पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी का चेहरा नहीं होंगे।
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच पंचायती राज मंत्री Om Prakash Rajbhar का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने संकेत दिया है कि अगर समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं, तो मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में विकास की दिशा अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही। Ganga Expressway को एक इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर (IMLC) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यह परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने जा रही है।
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। Narendra Modi के लगातार दौरों ने साफ संकेत दे दिया है कि Bharatiya Janata Party ने चुनावी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया है। Akhilesh Yadav ने बुधवार (29 अप्रैल) को ‘अति निंदा प्रस्ताव’ जारी कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब गांव के पंचायत सचिवालयों में ही आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस संबंध में पंचायती राज विभाग को अनुमति दे दी है।
उत्तर प्रदेश जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डेटा एनालिटिक्स का प्रयोग किया जाएगा। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को एनओसी (NOC) जारी कर दी है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में गरीबी को जड़ से मिटाने के लिए जीरो पावर्टी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत प्रदेश के निर्धन परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नया प्रयास किया जा रहा है।
UP Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक (LT ग्रेड शिक्षक) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 7 साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षकों के 7466 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बड़ा खुलासा हुआ, जब जबरन धर्मांतरण का शिकार बन चुकीं कई पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने साझा की। महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने विश्व हिंदू रक्षा परिषद की मदद से दोबारा सनातन धर्म में वापसी की, तो उन्हें जमालुद्दीन उर्फ छांगुर..
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने आवासीय भूखंड को पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
illegal Conversion Case: अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को लेकर एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस के मुताबिक, धर्मांतरण का नेटवर्क नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था
UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुका शार्प शूटर शाहरुख पठान आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार हो गया। मेरठ STF फील्ड यूनिट के साथ हुई रविवार रात मुठभेड़ में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Radhika Murder Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद जहां उनके पिता दीपक यादव ने जुर्म कबूल कर लिया है, वहीं इस केस में एक गायक और अभिनेता इनामुल हक का नाम भी इंटरनेट मीडिया पर जोड़ा जाने लगा है।
गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में 25 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। राधिका की गोली मारकर हत्या उनके पिता दीपक यादव ने की, जिसके बाद उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 18 जुलाई 2025 से पंचायत चुनाव की तैयारियां औपचारिक रूप से आरंभ हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामले में फंसे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों ने अब खुलासा किया है कि छांगुर बाबा ने शिजर ए तैयबा नामक एक किताब छपवाकर युवाओं को लव जिहाद के लिए उकसाने का प्रयास किया था।
Chhangur Baba Case:उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में धर्मांतरण गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एटीएस रिमांड के पहले दिन ही दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले 15 वर्षों से अवैध धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान और श्रीरामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा की और..
धर्मांतरण के मामलों में घिरे छांगुर बाबा के खिलाफ अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उतरौला तहसील क्षेत्र के मधपुर गांव में स्थित उनकी आलीशान हवेलीनुमा कोठी को अवैध कब्जे पर बनाया गया बताया गया है, जिस पर अब बुलडोजर चलने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी की डालीबाग स्थित कब्जे की जमीन को गरीबों की छत में तब्दील कर दिया है। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 72 किफायती फ्लैट्स का निर्माण किया गया है..
Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देने और लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित उर्फ आरव और मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है।