होम UP Teacher Vacancy 2025: UP में 7466 LT ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

राज्यउत्तर प्रदेश

UP Teacher Vacancy 2025: UP में 7466 LT ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

UP Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक (LT ग्रेड शिक्षक) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 7 साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षकों के 7466 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

UP Teacher Vacancy 2025: UP में 7466 LT ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

UP Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक (LT ग्रेड शिक्षक) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 7 साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षकों के 7466 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 28 अगस्त 2025 तक चलेगी। पिछली बार इस भर्ती का विज्ञापन मार्च 2018 में आया था।

पदों का बंटवारा और विषय

UPPSC सचिव अशोक कुमार के अनुसार, कुल पदों में:

  • पुरुष वर्ग के लिए: 4860 पद
  • महिला वर्ग के लिए: 2525 पद
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए: 81 पद

कुल मिलाकर भर्ती 15 विषयों में की जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या आवश्यकता के अनुसार घट-बढ़ सकती है।

जरूरी तारीखें

प्रक्रियाअंतिम तिथि
आवेदन शुरू28 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि28 अगस्त 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि28 अगस्त 2025
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि4 सितंबर 2025

इस बार नई प्रक्रिया: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा

पहली बार इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Objective Type MCQs) – शॉर्टलिस्टिंग के लिए
  2. मुख्य परीक्षा – अंतिम चयन के लिए

इससे पहले 2018 की भर्ती सिर्फ एकल परीक्षा के आधार पर हुई थी। अब प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

आयु सीमा और योग्यता

  • अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जन्म तिथि 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
  • शैक्षिक अर्हता की विस्तृत जानकारी और विषयवार योग्यता आयोग की वेबसाइट पर 28 जुलाई से उपलब्ध रहेगी।

OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) जरूरी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल OTR (One Time Registration) वाले ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले अपना OTR जरूर पूरा कर लें।

पिछली भर्ती की बाधाएं और अबकी बार बदलाव

2018 में जारी 10768 पदों की भर्ती में समकक्ष अर्हता और आरक्षण को लेकर कई विवाद हुए, जिससे चयन प्रक्रिया लंबी खिंच गई। अब आयोग ने समकक्ष शब्द हटाकर विवाद खत्म कर दिया है और विषयवार आरक्षण भी निर्धारित कर लिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top