होम टॉप स्कूलों में से CMS की 2 प्रधानाचार्याएं ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड हेतु चयनित

शिक्षा

टॉप स्कूलों में से CMS की 2 प्रधानाचार्याएं ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड हेतु चयनित

टॉप स्कूलों में से CMS की 2 प्रधानाचार्याएं ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड हेतु चयनित

 टॉप स्कूलों में से CMS की 2 प्रधानाचार्याएं ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड हेतु चयनित

लखनऊ, 15 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड हेतु चुना गया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु देश भर से कुल 50 ख्यातिप्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याओं को चुना गया है, जिनमें से दो प्रधानाचार्याओं का सी.एम.एस. से ही चुना जाना लखनऊ के लिए गर्व की बात है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने श्रीमती ज्योति कश्यप एवं श्रीमती आभा अनन्त को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है।

          श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को शिक्षा पद्धति एवं पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के अभूतपूर्व विकास, छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है।

          श्री शर्मा ने बताया कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इन्हीं विद्वान प्रधानाचार्याओं के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. अपने छात्रों को मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध विचारशील और सक्रिय विश्व नागरिकों के रूप में तैयार कर रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top