
बहराइच। शनिवार दिनांक 16.11.19 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पान्डेय मय हमराही आरक्षी चन्दननाथ आरक्षी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मु0नं0 2176 धारा 151/107/116 बनाम भूसे पुत्र नरेश निवासी भगवानपुर सोरहिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को समय करीब 13:10 बजे घर भगवानपुर सोरहिया के पास गिरफ्तार किया गया।
अग्रिम वारण्ट के क्रम में मु0नं0 3095 धारा 107/116 दप्रसं0 से सम्बन्धित अभियुक्त हेमराज पत्र स्वामी दयाल निवासी सहजना थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को उनके घर के पते से समय करीब 14:10 बजे ग्राम सहजना से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अगली टीम उ0नि0 सोमपाल गंगवार मय हमराही आरक्षी संजीव कुमार द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट मु0नं0 3533 धारा 107/116 दप्र0सं0 बनाम लल्लन पुत्र गया प्रसाद निवासी सहजरामपुरवा दा0 सोरहिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को उनके घर के पते सहजरामपुरवा से समय करीब 14:00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।