
आसाराम के आश्रम से 27 साल का लड़का हुआ लापता,कई दिनों तक कोई खैर-खबर न मिलने पर माता-पिता उसकी तलाश में अहमदाबाद पहुंचे। हालांकि,उन्हें वह वहां नहीं मिला।
आसाराम के आश्रम से 27 साल का लड़का हुआ लापता,माता-पिता ने आश्रम पर लगाये आरोप-
आसाराम का आश्रम अहमदाबाद के साबरमती इलाके में है, वहां से एक 27 साल का लड़का गायब हुआ है। वह लड़का 3 नवंबर को हैदराबाद से आया था। उसके कुछ दोस्त भी थे। बताया जा रहा है कि दोस्त वापस लौट गए थे, लेकिन वह नहीं लौट सका। कई दिनों तक कोई खैर-खबर न मिलने पर माता-पिता उसकी तलाश में अहमदाबाद पहुंचे। हालांकि, उन्हें वह वहां नहीं मिला।
साबरमती आश्रम मे लड़का हुआ लापता-
माता-पिता ने आसाराम के कर्मियों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इस तरह लड़के के लापता होने का खुलासा हुआ। उसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। किसी युवक के आसाराम के आश्रम से लापता होने का यह पहला मामला नहीं है।
2008 में भी दो लड़के हुए थे लापता-
वर्ष 2008 में दीपेश और अभिषेक नाम के दो भाई भी इसी आश्रम से लापता हो गए थे। पुलिस ने खोज-बीन शुरू की तो कुछ दिनों बाद दोनों की लाशें मिली थीं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, वे दोनों भाई आश्रम के गुरुकुल में ही पढ़ाई करते थे। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर डीके. त्रिवेदी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। घटना के बाद ऐसी चर्चा थीं कि आश्रम में तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की बलि दे दी गई थी। हालांकि, बाद में वो मामला ठंडा पड़ गया।
आपको बता दें कि आसाराम इन दिनों जेल में ही है, और उसका बेटा नारायण साईं भी उम्रकैद भुगत रहा है। दरअसल, आसाराम ने एक लड़की के साथ गंदी हरकतें की थीं, तब उस लड़की की बहन ने आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सितंबर 2013 में आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।