होम रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड सी.एम.एस. शिक्षिका को

राज्यउत्तर प्रदेश

रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड सी.एम.एस. शिक्षिका को

रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड सी.एम.एस. शिक्षिका को

रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड  सी.एम.एस. शिक्षिका को

लखनऊ, 16 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की शिक्षिका सुश्री शहाना हुसैन को शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। सुश्री शहाना ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है। यह जानकारी सुश्री शहाना ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुश्री शहाना को उनकी सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी है। सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top