होम यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

राज्यउत्तर प्रदेश

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

लखनऊ, 15 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा शिवानी सिंह ने अभी हाल ही में घोषित हुए यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज-2023 में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शिवानी ने ऑल इण्डिया 50वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने शिवानी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्रा अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में रचनात्मक योगदान देगी।

      सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है। शिवानी की प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है। इन्होंने आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 94.8 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा 96.7 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. महानगर से उत्तीर्ण की। वर्तमान में शिवानी एम्स नागपुर में ओब्सट्रिक्स एवं गॉयनेकोलोजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। शिवानी के पिताजी कोलकाता में बैंक मैनेजर एवं माताजी गृहणी हैं। अपनी अभूतपूर्व सफलता पर शिवानी का कहना है कि दृढ़ निश्चय, धैर्य व परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top