होम सी.एम.एस. छात्र ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. छात्र ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 1 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-9 के मेधावी छात्रों तनिष्क सक्सेना एवं अवन्तिका त्रिपाठी ने पर्यावरण एवं जैव-विविधता पर आधारित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु तनिष्क एवं अवन्तिका को ‘डा. वीरभद्र मिश्रा अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था ‘स्वयं सिद्धा’ के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इन दोनों प्रतिभाशाली छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘यूनीक इन्वार्यनमेन्ट प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग करते हुए ‘प्लास्टिक - ए नेसेसरी इविल ऑर इज देअर एनी सल्यूशन’ विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सी.एम.एस. छात्रों की रचनात्मक सोच एवं स्वच्छ व सुन्दर पर्यावरण हेतु उसकी विचारशीलता व संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा करते प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top