होम सी.एम.एस. छात्रा ने जीती रीजनल चैम्पियन ट्राफी

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. छात्रा ने जीती रीजनल चैम्पियन ट्राफी

सी.एम.एस. छात्रा ने जीती रीजनल चैम्पियन ट्राफी

सी.एम.एस. छात्रा ने जीती रीजनल चैम्पियन ट्राफी

लखनऊ, 22 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की केजी की छात्रा प्रिशा बाजपेयी ने रीजनल लेविल एबेकस कम्पटीशन में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु प्रिशा को एचीवर्स ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में हुआ। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने प्रिशा की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने एबेकस के माध्यम से गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रीजनल चैम्पियन ट्राफी अपने नाम की। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व चैम्पियनशिप ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top