होम शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

राज्यउत्तर प्रदेश

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 1 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-1 के छात्र वियान अग्रवाल ने अवध महोत्सव लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस चैम्पियनशिप में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वियान ने यह पुरस्कार अण्डर-7 बालक वर्ग में जीता है। चैम्पियनशिप का आयोजन यू.पी.सी.एस.ए. के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस उदीयमान शतरंज खिलाड़ी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, शतरंज के दंाव-पेंच, रणनीतिक क्षमता व स्मरणशक्ति के दम पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। चैम्पियनशिप के आयोजकों ने वियान को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने वियान के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top